20
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
3 hours ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
3 hours ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
3 hours ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
4 hours ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
4 hours ago

Bihar: नाथनगर कालिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 17 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता!

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित कालिका मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 17 दिन बाद...

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित कालिका मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 17 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ललमटिया और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अपराधी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मंदिर से चांदी के आभूषण, मूर्ति समेत अन्य सामान चोरी किए गए थे। मामले की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में डीआईयू और एसटीएफ की टीम गठित की गई थी।

ऑटो से मिला चोरी कांड का सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल किए गए सीएनजी ऑटो की पहचान की। इसके बाद ऑटो चालक बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बादल ने पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी।

बादल की निशानदेही पर पुलिस ने अंजनी कुमार, बिट्टू कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार और छबील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ताला तोड़कर मंदिर में घुसा था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अंजनी कुमार ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद सामान को पीतांबर चौक के पास एक झाड़ी में प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया था।

इसके बाद कुछ सामान को स्वर्णकार के पास बेच दिया गया था। पुलिस ने चोरी गए सामान में से दो टूटे हुए चांदी के मुकुट और एक झांप बरामद किया है, जिसका वजन करीब 250 ग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

डीएसपी-2 राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी जांच और टीम की लगातार कार्रवाई के बाद चोरी कांड का खुलासा हुआ है। घटना में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस कार्रवाई में नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर, कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर नईम अहमद, विकास कुमार, डीआईयू और एसटीएफ की टीम शामिल रही। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोकधाम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कृषि मंत्री ने किया श्रावणी मेला का शुभारंभ!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top