7
BREAKING NEWS
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!छठ पर शेखपुरा में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा सिस्टम, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट; भारी वाहनों की नो-एंट्री!विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
No menu items available
BREAKING
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!
2 hours ago
कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!
3 hours ago
थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!
3 hours ago
हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!
3 hours ago
महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!
3 hours ago

बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!

नालंदा: जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म...

नालंदा: जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने, उसे धमकाने और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो प्रसारित करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा-सरैया गांव निवासी 33 वर्षीय राजीव रंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी उनके साथ पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में बिजनेस पार्टनर था। कारोबार के सिलसिले में उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान महिला की बेटी से हुई। मां का आरोप है कि आरोपी ने इसी नजदीकी का फायदा उठाकर नाबालिग का यौन शोषण किया और इस दौरान आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए।

तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी कथित तौर पर तस्वीरों और वीडियो के आधार पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। शिकायत के मुताबिक, वह उसे धमकाता भी था। इसी डर के कारण लड़की ने लंबे समय तक परिवार को कुछ नहीं बताया।

मां के अनुसार, आरोपी की धमकियों के चलते बेटी घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दे पा रही थी। परिवार को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।

शादी तय होने की जानकारी मिलते ही बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता की शादी की बात चल रही थी। परिवार ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। मां के मुताबिक, कुछ महीनों में बेटी बालिग होने वाली थी। जब आरोपी को शादी तय होने की जानकारी मिली तो उसने कथित तौर पर शादी तुड़वाने के इरादे से व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया।

आरोप है कि इस ग्रुप में लड़के वालों के इलाके के लोगों के नंबर जोड़कर नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर दिए गए। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली और पीड़िता की मां ने चंडी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पशु आहार फैक्ट्री में दोनों थे कारोबारी साझेदार

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजीव रंजन और पीड़िता की मां पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में साझेदार हैं। जिस जमीन पर फैक्ट्री संचालित होती है, वह आरोपी के नाम पर बताई गई है, जबकि फैक्ट्री के प्रबंधन की जिम्मेदारी पीड़िता की मां संभालती हैं। इसी कारोबारी संबंध के कारण आरोपी का परिवार के घर आना-जाना था।

चंडी थाना के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से व्यावसायिक संबंध थे। प्लांट की जमीन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी पर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित करने का आरोप है।

पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की मां की शिकायत पर चंडी थाना पुलिस ने राजीव रंजन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 67 समेत गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े तथ्यों की पड़ताल भी महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल आरोपी पर लगे आरोपों की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़े: दो घंटे तक गैस रिसाव, फिर ऐसा धमाका कि बाइक हवा में उछली; एक की मौत, कई घायल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top