15
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
No menu items available
BREAKING
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
12 seconds ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
5 minutes ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
12 minutes ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
20 minutes ago
नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!
29 minutes ago

जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!

गया: जिस पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उसकी सेहत को लेकर राहत...

गया: जिस पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उसकी सेहत को लेकर राहत भरी खबर है। महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक बोधि वृक्ष पूरी तरह स्वस्थ है। इसकी पत्तियों में न तो किसी बीमारी के लक्षण मिले हैं और न ही किसी तरह के संक्रमण के संकेत। सोमवार को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के वैज्ञानिकों की टीम ने वृक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के बाद विशेषज्ञों ने इसके स्वास्थ्य को संतोषजनक बताया और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नियमित देखभाल के कुछ सुझाव दिए।

देहरादून से पहुंचे वैज्ञानिकों ने की जांच

वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. संतन बर्थवाल और डॉ. शैलेश पांडे विशेष रूप से बोधगया पहुंचे थे। दोनों विशेषज्ञों ने महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित पवित्र बोधि वृक्ष की पत्तियों और टहनियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पेड़ की मौजूदा स्थिति और संभावित बीमारी या संक्रमण के लक्षणों का आकलन किया गया।

निरीक्षण के बाद डॉ. संतन बर्थवाल ने बताया कि बोधि वृक्ष पूरी तरह स्वस्थ है। इसकी पत्तियों पर किसी प्रकार की बीमारी या संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। फिलहाल वृक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

सूखी टहनियों की छंटाई और जैविक कीटनाशक के छिड़काव की सलाह

वैज्ञानिकों ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण और पुराने वृक्ष को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित देखभाल जरूरी है। इसके लिए सूखी टहनियों की समय-समय पर छंटाई करने और जैविक कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे पेड़ को कीटों से होने वाले संभावित नुकसान से बचाने और उसकी सेहत बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस दौरान महाबोधि मंदिर के मुख्य भिक्षु भिक्खु चलिंदा और बोधि वृक्ष की देखभाल करने वाले भिक्षु भिक्खु दीनानंद भी मौजूद रहे।

आस्था के साथ जुड़ी है दुनिया भर के बौद्ध श्रद्धालुओं की भावनाएं

महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधि वृक्ष केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि दुनिया भर के बौद्ध धर्मावलंबियों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यही वजह है कि हर साल भारत सहित थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका, वियतनाम, भूटान और अन्य देशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु बोधि वृक्ष के दर्शन कर पूजा-अर्चना और ध्यान-साधना करते हैं।

ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने की पहल

बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के सहयोग से बोधि वृक्ष की नियमित जांच और देखभाल कराई जाती है। इसका उद्देश्य इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को बीमारियों और संभावित नुकसान से बचाते हुए लंबे समय तक सुरक्षित रखना है। वैज्ञानिकों की ताजा जांच में वृक्ष का स्वस्थ पाया जाना श्रद्धालुओं और बोधगया के लिए राहत भरी खबर है।

ये खबर भी पढ़े: थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top