14
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
No menu items available
BREAKING
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
24 minutes ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
29 minutes ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
35 minutes ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
44 minutes ago
नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!
52 minutes ago

आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर का इंडोर हॉल सोमवार को कबड्डी के रोमांच, दमदार रेड और शानदार डिफेंस का गवाह बना।...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर का इंडोर हॉल सोमवार को कबड्डी के रोमांच, दमदार रेड और शानदार डिफेंस का गवाह बना। 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच मैदान पर बादशाहत की जंग जारी रही। सुबह के सत्र में कुल 10 मुकाबले खेले गए, जिनमें दिल्ली और विदर्भ के बीच हुए मैच ने दर्शकों को आखिरी क्षण तक रोमांचित रखा। दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया, जबकि विदर्भ ने गोवा को 37-35 से मात देकर जीत दर्ज की।

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और विदर्भ की टीमों ने जीत हासिल की।

दिल्ली ने आखिरी रेड में पलटा मुकाबला

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली और पंजाब के बीच देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। पहले हाफ में दिल्ली ने 27-25 की बढ़त बनाई थी। हालांकि दूसरे हाफ में पंजाब ने जोरदार वापसी की और मुकाबले के अंतिम पलों तक बढ़त बनाए रखी। ऐसा लग रहा था कि पंजाब जीत की दहलीज पर है, लेकिन दिल्ली ने आखिरी क्षणों में शानदार खेल दिखाया। सुपर टैकल से दो अंक हासिल कर दिल्ली ने मुकाबले में वापसी की और अंतिम रेड में एक और अंक जुटाकर 48-47 से जीत अपने नाम कर ली।

विदर्भ ने गोवा की चुनौती को 37-35 पर रोका

विदर्भ और गोवा के बीच खेला गया मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ में विदर्भ ने 23-17 की बढ़त बना रखी थी। गोवा के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में वापसी के लिए पूरा जोर लगाया और मुकाबले को करीबी बना दिया। गोवा की टीम ने विदर्भ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुज को भी मैदान पर खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और उन्हें बेंच पर बैठाए रखा। अनुज यूथ एशियन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बावजूद विदर्भ ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और 37-35 से मुकाबला जीत लिया।

राजस्थान की बड़ी जीत, हिमाचल और कर्नाटक ने भी दिखाया दम

सुबह के सत्र में राजस्थान ने चंडीगढ़ को 92-14 के बड़े अंतर से हराया। कर्नाटक ने मध्य प्रदेश को 68-33 से और आंध्र प्रदेश ने ओडिशा को 60-24 से शिकस्त दी। उत्तराखंड ने केरल (सी) को 74-48 से हराया, जबकि छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना के खिलाफ 54-44 से जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 82-36 से पराजित किया। वहीं चंडीगढ़ ने केरल को 42-32 और तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 59-24 से हराया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर

प्रतियोगिता में अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिनियुक्त चयनकर्ता ई. भास्करन, जो भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व प्रशिक्षक हैं, और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिशांत देवारिकर भी पटना पहुंच चुके हैं। दोनों चयनकर्ता मैचों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहे हैं। सुबह के सत्र के मुकाबलों की शुरुआत द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह, कोच ई. भास्करन और बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबलों ने साफ कर दिया कि खिताब की राह आसान नहीं होने वाली है। हर टीम मैदान पर अपनी ताकत दिखाने और आगे बढ़ने के लिए पूरा दम लगा रही है।

ये खबर भी पढ़े: बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top