25
BREAKING NEWS
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली 'लाल गाड़ी', 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!Jharkhand: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, कर्मचारियों में दिखा उत्साह!Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!Jharkhand: तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!
2 hours ago
Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
2 hours ago
Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!
2 hours ago
Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!
2 hours ago
Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
2 hours ago

Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!

रोहतास: बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड को लेकर रोहतास जिले के डेहरी में गुरुवार को सियासी...

रोहतास: बिहार के चर्चित कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड को लेकर रोहतास जिले के डेहरी में गुरुवार को सियासी माहौल गरमा गया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक EO विमल कुमार की पत्नी द्वारा स्थानीय विधायक सोनू सिंह पर लगाए गए प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई। हालांकि विधायक की ओर से पहले ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया जा चुका है।

अंबेडकर चौक से निकला विरोध मार्च, अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा प्रदर्शन

राजद कार्यकर्ताओं ने डेहरी के अंबेडकर चौक से विरोध मार्च की शुरुआत की। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और EO हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग की।

राजद नेताओं का कहना था कि इस मामले में सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी से सवाल खत्म नहीं होते, बल्कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच जरूरी है ताकि असली साजिश सामने आ सके।

जब अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

राजद कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सरकारी अधिकारी की इस तरह हत्या हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विधायक पर लगे आरोपों की जांच की मांग

राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार को EO विमल कुमार हत्याकांड की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मृतक अधिकारी की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और मामले में स्थानीय विधायक सोनू सिंह की कथित भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और मगध रेंज के आईजी एक ही संस्था से जुड़े रहे हैं, इसलिए जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।

महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा

विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। महिलाओं ने दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाया नहीं जाना चाहिए।

हत्याकांड बना सियासी मुद्दा

EO विमल कुमार हत्याकांड अब सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं रह गया है, बल्कि बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

राजद लगातार इस मामले में सरकार पर दबाव बना रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वहीं पुलिस की जांच और SIT की कार्रवाई पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top