12
BREAKING NEWS
खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!
No menu items available
BREAKING
खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!
2 hours ago
सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!
2 hours ago
सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
2 hours ago
लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!
2 hours ago
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!
6 hours ago

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!

सुपौल: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को लेकर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजी...

सुपौल: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को लेकर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजी जा रही 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वायरलेस वॉकी-टॉकी की खेप बरामद की है। सुपौल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित नियोर बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर एसएसबी की 45वीं वाहिनी ने नियमित जांच के दौरान यह कार्रवाई की। मामले में नेपाल निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी संख्या में वायरलेस उपकरण मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर नियमित निगरानी अभियान के दौरान जवानों ने नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से दो कार्टन बरामद किए गए। जांच करने पर कार्टन के अंदर 50 Baofeng Walkie-Talkie और 50 Baofeng Portable Two-Way Radio मिले। कुल मिलाकर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वायरलेस उपकरण बरामद किए गए।

नेपाल के सप्तरी निवासी चालक गिरफ्तार

बरामदगी के बाद एसएसबी ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवानंद मिश्रा, निवासी मोहनपुर, जिला सप्तरी (नेपाल) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन वायरलेस उपकरणों को नेपाल पहुंचाने जा रहा था। इसके बदले उसे केवल एक हजार रुपये मिलने थे। हालांकि जांच के दौरान वह इन उपकरणों के परिवहन और इस्तेमाल से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

एसएसबी के अनुसार, ऐसे वायरलेस संचार उपकरणों के लिए डब्ल्यूपीसी (Wireless Planning & Coordination Wing) और ईटीए (Equipment Type Approval) जैसी जरूरी अनुमति की आवश्यकता होती है।

दिल्ली के चांदनी चौक से जुड़ा कनेक्शन

मामले की जांच के दौरान एसएसबी को वाहन से दिल्ली के चांदनी चौक स्थित महेश्वरी ट्रेडर्स की सेलर इनवॉइस और डिलीवरी स्लिप भी मिली है।

दस्तावेजों के अनुसार, वायरलेस उपकरणों की यह खेप कुनौली स्थित महावीर इलेक्ट्रॉनिक के नाम जारी की गई थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दिल्ली से खरीदे गए इन उपकरणों को सीमा तक कौन पहुंचा रहा था और नेपाल भेजने के पीछे असली उद्देश्य क्या था।

जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल

100 हाई-फ्रीक्वेंसी वायरलेस उपकरणों की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

  • इतनी बड़ी संख्या में वायरलेस सेट नेपाल क्यों भेजे जा रहे थे?
  • इन उपकरणों का अंतिम इस्तेमाल कहां होना था?
  • खरीद से लेकर सीमा तक पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
  • क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?

इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच एजेंसियां दस्तावेजों और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

दिल्ली से पहुंची एजेंसियां भी कर रही पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से पहुंची जांच एजेंसियां भी पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

हालांकि, अभी तक इस बरामदगी का किसी आतंकी संगठन या किसी आपराधिक गतिविधि से कोई आधिकारिक संबंध सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी मिला था वायरलेस सेट

गौरतलब है कि 21 जुलाई को भी इसी सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने एक व्यक्ति के पास से एक वॉकी-टॉकी बरामद किया था। कुछ ही दिनों के भीतर बड़ी संख्या में वायरलेस उपकरणों की बरामदगी ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल एसएसबी और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में जुड़े लोगों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top