17
BREAKING NEWS
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!
15 seconds ago
छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!
8 minutes ago
जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!
16 minutes ago
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
25 minutes ago
पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!
42 minutes ago

सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय मंडल कारा में हलचल मच गई, जब जिलाधिकारी...

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में शुक्रवार की अहले सुबह उस समय मंडल कारा में हलचल मच गई, जब जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम अचानक जेल परिसर पहुंच गई। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस औचक छापेमारी के दौरान जेल के अलग-अलग वार्डों से लेकर कैदियों के रहने वाले स्थानों और परिसर के विभिन्न हिस्सों की सघन तलाशी ली गई। अभियान में जिले के सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों की अचानक हुई एंट्री से जेल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। प्रशासनिक टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यह भी जांच की कि कहीं कैदियों के पास कोई प्रतिबंधित या अवैध सामान तो मौजूद नहीं है।

वार्ड से लेकर परिसर तक हुई सघन जांच

छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, कैदियों के रहने के स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की गई। अचानक चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की आशंका को समाप्त करना था।

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा और मंडल कारा की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह अचानक जांच अभियान चलाया गया।

तलाशी में नहीं मिला कोई अवैध सामान

जिलाधिकारी ने बताया कि छापेमारी और सघन तलाशी के दौरान जेल से किसी भी प्रकार का अवैध सामान या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जेल में बंद सभी कैदी सुरक्षित हैं और प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा एवं जेल की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जेल परिसर में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में बढ़ी सतर्कता

अहले सुबह हुई इस कार्रवाई ने जेल प्रशासन और कैदियों को कुछ समय के लिए सतर्क कर दिया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई अवैध सामान नहीं मिलने से प्रशासन ने राहत की बात कही है। इस तरह के औचक अभियान का मकसद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और किसी भी संभावित लापरवाही को समय रहते रोकना है।

ये खबर भी पढ़े: पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top