22
BREAKING NEWS
Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!Bihar: गोपालगंज में युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!Bihar: गोपालगंज के हाईस्कूल कैंपस में चाकू लेकर घुसे युवक, छात्राओं से अभद्रता का आरोप; एक गिरफ्तार, साथी फरार!Bihar: शेखपुरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, डीएम ने खंगाले रिकॉर्ड; संदिग्ध गुमटी सील!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर डेढ़ घंटे लगाया जाम!Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!Bihar: शेखपुरा में बरनवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया हरियाली सावन महोत्सव, महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!Bihar: मुजफ्फरपुर के AK-47 बरामदगी मामले में फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, NIA की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पटना रोजगार मेले में नौकरी के ऑफर पर सवाल, 15 हजार की सैलरी में चेन्नई-मुंबई जाने को तैयार नहीं युवा!
46 minutes ago
Bihar: रोहतास में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच की मांग!
59 minutes ago
Bihar: बिहार का खजाना खाली? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा बदलाव, 4 लाख की जगह अब 2 लाख, तेजस्वी ने सरकार को घेरा!
1 hour ago
Bihar: समस्तीपुर में B.Sc. नर्सिंग छात्रों का हंगामा, परीक्षा परिणाम को लेकर सड़क जाम; निष्पक्ष जांच की मांग!
1 hour ago
Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!
1 hour ago

Bihar: पटना में शराब से लदी कार हादसे का शिकार, सड़क पर बिखरी बोतलें तो लूटने के लिए मची होड़!

पटना: बिहार में शराबबंदी के बीच पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के...

पटना: बिहार में शराबबंदी के बीच पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर शराब से लदी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद मौके पर ऐसी स्थिति बन गई कि शराब की बोतलें उठाने के लिए राहगीरों और वाहन चालकों में आपाधापी मच गई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर शराब की बोतलें बिखरी नजर आ रही हैं और कई लोग अपनी गाड़ियां रोककर उन्हें उठाते दिखाई दे रहे हैं।

हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें

बताया जा रहा है कि लोदीपुर के पास नेशनल हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें बाहर निकलकर सड़क पर फैल गईं। जैसे ही आसपास से गुजर रहे लोगों की नजर बोतलों पर पड़ी, वहां भीड़ जुटने लगी।

वीडियो में ट्रक और कार चालकों के अलावा राहगीर भी सड़क पर बिखरी बोतलों को उठाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कार के आसपास पहुंचकर शराब की बोतलें समेटते दिखाई दिए।

i-रिक्शा के आसपास भी बोतलें उठाते दिखे लोग

वायरल वीडियो में एक i-रिक्शा भी दिखाई दे रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। i-रिक्शा के आसपास भी कुछ लोग सड़क पर पड़ी शराब की बोतलें उठाते नजर आए।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद सड़क पर शराब की बोतलें बिखरने और उन्हें उठाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

शराब तस्कर मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 FL 8170 बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार में सवार कथित शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।

शराबबंदी के बीच घटना ने उठाए सवाल

एक तरफ बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और पुलिस लगातार अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर शराब से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त होने और उसके बाद बोतलें उठाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है और कथित शराब तस्कर की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना के भद्र घाट पर बड़ा हादसा टला, गंगा की तेज धार में डूब रहे दो बच्चों और नानी को SSB ने बचाया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top