9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
12 seconds ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
11 minutes ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
27 minutes ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
36 minutes ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
45 minutes ago

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!

तमिलनाडु: तमिलनाडु में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी...

तमिलनाडु: तमिलनाडु में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी 38 जिलों में संगठन को नई गति देने के उद्देश्य से नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का भव्य शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मदुरै के तल्लाकुलम स्थित होटल तमिलनाडु में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

समारोह में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. (डॉ.) प्रीतम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीधर अय्यर, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सिंह तोमर, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष (लीगल सेल) अधिवक्ता अंकित रंजन तथा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अरविंद धामच की उपस्थिति में सभी 38 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

38 जिलों में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार विद्यार्थी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में होती है। सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. (डॉ.) प्रीतम कुमार ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने साझा की संगठन विस्तार की कार्ययोजना

इस अवसर पर तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष राजा अम्मैयप्पन ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने राज्य में संगठन के विस्तार, जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

समारोह में मदुरै जिला अध्यक्ष रामा चिन्नैया, शिवगंगा के चिदंबरम सहित सेलम, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली (त्रिची) और तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से आए नवनियुक्त अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

समारोह के अंतिम चरण में सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य तमिलनाडु के सभी 38 जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

मदुरै में आयोजित यह शपथ ग्रहण समारोह नरेंद्र मोदी विकास मिशन की तमिलनाडु इकाई के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़े: नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top