14
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!
5 hours ago
गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!
5 hours ago
100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!
5 hours ago
प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!
5 hours ago
अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!
6 hours ago

लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!

लखीसराय: लखीसराय में बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध...

लखीसराय: लखीसराय में बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में शहीद द्वार के समीप आयोजित प्रदर्शन में गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प जताया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। विपक्षी नेताओं ने विशेष रूप से SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। हालांकि ये आरोप विपक्षी नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।

सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रहे प्रेमसागर चौधरी ने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, तो जवाब चुनाव आयोग के बजाय भाजपा के प्रवक्ताओं की ओर से आता है। उन्होंने इसे संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने बिहार में हुए चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई।

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक एवं स्वायत्त संस्थाओं को अपने प्रभाव में लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने SIR के जरिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विपक्ष की आपत्तियों का जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने ज्ञानेश कुमार समेत कथित तौर पर इस पूरे मामले में शामिल नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। विपक्षी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को लखीसराय जिला समाहरणालय के समक्ष जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है।

प्रदर्शन में राजद के संजय यादव, अजीत मंडल, श्रवण पटेल, मोहम्मद अब्बास, कांग्रेस महासचिव मधेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष उचित यादव, लखीसराय प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह, महासचिव धनंजय कुमार, CIPM के दीपक वर्मा, सुनील कुमार, रामदयाल साव, CPI(ML) के संजय अनुरागी समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इंडिया गठबंधन के इस प्रदर्शन से लखीसराय में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आया। नेताओं ने साफ संकेत दिया कि चुनावी प्रक्रिया, SIR और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर जिला स्तर तक अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: राहुल-प्रियंका का 8 घंटे धरना, रात में हिरासत; SIR और ‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में गरजा विपक्ष!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top