11
BREAKING NEWS
PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!
No menu items available
BREAKING
PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!
2 seconds ago
मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!
17 minutes ago
चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
5 hours ago
महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!
5 hours ago
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
19 hours ago

मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से विवाहिता के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से विवाहिता के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंगैला शंकर टोला गांव में एक महिला को जंजीर से बांधकर पीटने का आरोप लगा है। महिला को बचाने पहुंचे उसके मायके वालों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें पिता और भाई समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जंजीर से बंधी विवाहिता को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने पति, सास और देवर को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता कविता कुमारी ने अपने पति रितेश कुमार, सास संगीता देवी, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, मंगलवार की रात ससुराल में ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक और पूजा-पाठ कराया जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे पलंग से जंजीर बांधकर रखा गया।

भाई को फोन कर बताई गंभीर हालत, फिर बंद हो गया मोबाइल

पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान उसके पति ने उसके भाई को फोन कर बताया कि उसकी बहन की हालत बेहद गंभीर है और वह मरने वाली है। इसके कुछ देर बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। अनहोनी की आशंका होने पर मायके वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और महिला को बचाने के लिए गांव पहुंच गए।

आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही मायके वालों पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में महिला के पिता और भाई समेत कई लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को दोबारा सूचना दी गई।

पुलिस ने जंजीर से बंधी विवाहिता को कराया मुक्त

सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जंजीर से बंधी कविता कुमारी को मुक्त कराया। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ओझा और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति रितेश कुमार, सास संगीता देवी और देवर सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी ने बताया- मामले में जुटाए जा रहे साक्ष्य

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घर में ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराने की बात भी सामने आई है। एसएसपी के निर्देशन में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता के पति, सास और देवर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दहेज प्रताड़ना, विवाहिता को जंजीर से बांधकर रखने और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top