12
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
7 minutes ago
ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!
13 minutes ago
बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!
19 minutes ago
DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!
24 minutes ago
सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!
32 minutes ago

ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!

पटना: मरीज की जान बचाने की जिम्मेदारी जिन हाथों में होती है, उन्हीं हाथों से हुई कथित गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही...

पटना: मरीज की जान बचाने की जिम्मेदारी जिन हाथों में होती है, उन्हीं हाथों से हुई कथित गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) के ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में सर्जिकल गॉज पट्टी छोड़ दी गई। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती रही। बाद में दिल्ली के अस्पताल में दोबारा सर्जरी के दौरान पेट से खून से सनी हुई गॉज पट्टी बरामद हुई। गंभीर संक्रमण के कारण महिला की मौत हो गई। इस मामले में बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने संबंधित डॉक्टर को 30 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

2016 में हुआ था गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन

यह मामला मधेपुरा निवासी मणि कांत सिंह की पत्नी स्वर्गीय निभा सिंह (53 वर्ष) से जुड़ा है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सहरसा स्थित गायत्री नर्सिंग होम में लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजेश कुमार सिंह को दिखाया गया था। डॉक्टर की सलाह पर 19 मार्च 2016 को उनका गॉल ब्लैडर निकालने का ऑपरेशन किया गया।

परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद से ही महिला की सेहत बिगड़ने लगी। उन्हें लगातार पेट दर्द, उल्टी और आंतों में रुकावट जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई डॉक्टरों और अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद बीमारी की असली वजह सामने नहीं आ सकी।

दिल्ली में दोबारा ऑपरेशन हुआ तो सामने आई चौंकाने वाली बात

आखिरकार महिला को नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आपातकालीन सर्जरी की। इसी दौरान महिला के पेट से करीब 15×4×3 सेंटीमीटर आकार की खून से सनी हुई सर्जिकल गॉज पट्टी बरामद हुई।

बताया गया कि पेट में छोड़ी गई इस पट्टी के कारण संक्रमण फैल चुका था और स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। 1 जुलाई 2016 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

उपभोक्ता आयोग ने डॉक्टर की लापरवाही मानी गंभीर

मामले की सुनवाई बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में हुई। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय कुमार और न्यायिक सदस्य मोहम्मद शमीम अख्तर की खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए ऑपरेशन के दौरान मरीज के शरीर में सर्जिकल गॉज छोड़ने को गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही माना।

आयोग ने कहा कि ऑपरेशन के बाद टांके लगाने से पहले सर्जिकल उपकरणों और गॉज की गिनती करना डॉक्टर और उनकी टीम की बुनियादी जिम्मेदारी है। इस प्रक्रिया में चूक मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

डॉक्टर को 30 लाख मुआवजा, 20 हजार मुकदमे का खर्च

आयोग ने मुख्य दोषी डॉक्टर को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्त होने के 60 दिनों के भीतर मृतका के पति को 30 लाख रुपये मुआवजे के रूप में और 20 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के तौर पर भुगतान करें।

निर्धारित समय सीमा में राशि का भुगतान नहीं होने पर 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए कड़ा संदेश

यह फैसला चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को फिर सामने लाता है। सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और गॉज की सही गिनती जैसी बुनियादी प्रक्रिया की अनदेखी कितनी गंभीर हो सकती है, यह मामला उसकी दुखद मिसाल है। आयोग के आदेश ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चिकित्सा सेवा में गंभीर लापरवाही के लिए जवाबदेही तय हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े: बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top