8
BREAKING NEWS
लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!बेतिया में 60 लाख का गांजा बरामद; रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक गिरफ्तार!शेखपुरा में दुर्गा पूजा की धूम: शर्मा दंपती की स्मृति में पांचवें साल भी हलवा और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था!पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!बेतिया में 60 लाख का गांजा बरामद; रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक गिरफ्तार!शेखपुरा में दुर्गा पूजा की धूम: शर्मा दंपती की स्मृति में पांचवें साल भी हलवा और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था!पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!
11 hours ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!
15 hours ago
25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!
15 hours ago
नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!
16 hours ago
गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!
16 hours ago

Bihar News : 17-12 का फाइनल… आखिरी मिनट तक सस्पेंस! किसने मारी बाज़ी और कौन रह गया बस एक कदम पीछे?

पटना स्थित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ।...

पटना स्थित बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। राजगीर खेल अकादमी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा, जिसमें हरियाणा ने महाराष्ट्र को 17-12 से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हरियाणा के नीरज खत्री ने शुरुआती बढ़त दिलाई, जिसके जवाब में महाराष्ट्र के सुनील चव्हाण ने स्कोर बराबरी पर लाने की कोशिश की। इसके बाद मोहित खत्री ने हरियाणा को फिर बढ़त दिलाई।

निर्णायक क्षणों में अजय देसवाल ने अहम ट्राई किया और दीपक कुमार पुनिया के कन्वर्ज़न ने हरियाणा की बढ़त को मजबूत कर दिया। महाराष्ट्र ने भी अंत तक संघर्ष जारी रखा, जहां प्रशांत सिंह के ट्राई और श्रीधर निगाड़े के कन्वर्ज़न से स्कोर का अंतर कम हुआ, लेकिन हरियाणा ने संयम बनाए रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 26-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। पश्चिम बंगाल ने पूरे मैच में संतुलित और नियंत्रित खेल का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट का नॉकआउट चरण बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। पहले दिन प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबलों में महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 36-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और डिफेंडिंग चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं हरियाणा ने राजस्थान को 38-0 से हराते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई।

इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। राजस्थान के राजन रावत 76 अंकों (8 ट्राई और 18 कन्वर्ज़न) के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे। महाराष्ट्र के श्रीधर निगाड़े 59 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पश्चिम बंगाल के करण राजभर 55 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

रग्बी इंडिया के प्रेसिडेंट राहुल बोस ने कहा कि यह चैंपियनशिप भारत में रग्बी के तेजी से विकास का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और टीम स्ट्रक्चर की सराहना करते हुए कहा कि अब भारतीय टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हो रही हैं।

समापन समारोह में श्रवण कुमार (जेडीयू विधायक दल के नेता और बिहार रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन), सूर्य प्रकाश गुप्ता (एसडीएम, राजगीर), सुनील कुमार सिंह (एसडीपीओ, राजगीर) और पंकज कुमार ज्योति (जनरल सेक्रेटरी, बिहार रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग के समापन के साथ ही 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह आयोजन न सिर्फ खेल के स्तर को ऊंचाई देने वाला रहा, बल्कि भारत में रग्बी की बढ़ती लोकप्रियता और भविष्य की संभावनाओं को भी मजबूत संकेत देता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : किउल-गया रेलखंड पर बड़ी राहत, पुल संख्या 40 से हटा स्पीड रिस्ट्रिक्शन, अब तेज रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top