21
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
57 seconds ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
9 minutes ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
22 minutes ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
28 minutes ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
39 minutes ago

शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!

शेखपुरा: जिले के शेखोपुरसराय-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर सुगिया मोड़ के समीप गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वारिसलीगंज...

शेखपुरा: जिले के शेखोपुरसराय-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर सुगिया मोड़ के समीप गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वारिसलीगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर आगे जा रहे टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार प्रभात कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चारपहिया वाहन की पहली टक्कर बरबीघा की ओर से आ रही बाइक से हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार मियनबीघा गांव निवासी योगेश्वर चौधरी के पुत्र प्रभात कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

टोटो में सवार बुजुर्ग भी हुए घायल

बाइक में टक्कर मारने के बाद चारपहिया वाहन ने आगे जा रहे टोटो को पीछे से टक्कर मार दी। टोटो पर सवार लोग शेखोपुरसराय मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से केवाईसी कराने के बाद अंबारी गांव लौट रहे थे।

हादसे में अंबारी निवासी 75 वर्षीय सभापति सिंह, 60 वर्षीय पार्वती देवी, 50 वर्षीय मिनता देवी और टोटो चालक 35 वर्षीय रमेश कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, दो घायलों को किया रेफर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शेखोपुरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

मिनता देवी और बाइक सवार प्रभात कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। वहीं, सभापति सिंह और टोटो चालक रमेश कुमार का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पार्वती देवी की स्थिति को लेकर अलग से जानकारी नहीं मिली है।

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस कर रही तलाश

शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक, टोटो और चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया है।

हादसे के बाद चारपहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!

मो.सरवर आलम, शेखोपुरसराय (शेखपुरा)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top