8
BREAKING NEWS
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!
No menu items available
BREAKING
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!
2 seconds ago
रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!
9 minutes ago
500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!
22 minutes ago
5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!
28 minutes ago
मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!
17 hours ago

रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!

रामगढ़/नालंदा: रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की उम्मीद लेकर घर से निकले श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। झारखंड...

रामगढ़/नालंदा: रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की उम्मीद लेकर घर से निकले श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की जान चली गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी नालंदा जिले के जंघारो गांव से रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे रामगढ़ के पैंकी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

एक टक्कर ने उजाड़ दिए कई परिवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो की आगे चल रहे एक बड़े वाहन से टक्कर हुई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह और टक्कर की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे बताए गए हैं। इनमें मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के निदेशक विवेकानंद, उनकी पत्नी, मां और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में उनके परिवार के अन्य रिश्तेदारों की भी मौत हुई है।

पत्नी की नौकरी की खुशी में निकले थे दर्शन करने

बताया गया है कि विवेकानंद की पत्नी अमृता की शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी। इसी खुशी में परिवार के लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। जंघारो गांव में घटना की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, परिवार के साथ गए राजू की मां ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को जाने से मना किया था, लेकिन वह विवेकानंद के कहने पर साथ चला गया। सुबह करीब चार बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली।

अस्पताल में घायल का इलाज, प्रशासन जुटा

हादसे में घायल एकमात्र जीवित व्यक्ति को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा और रात के सफर के दौरान सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है।

एक और हादसे की याद ताजा

गौरतलब है कि 26 नवंबर को भी रामगढ़ जिले के चितरपुर में टाटा मैजिक और हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़े: 500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top