7
BREAKING NEWS
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!छठ पर शेखपुरा में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा सिस्टम, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट; भारी वाहनों की नो-एंट्री!विधायक बनते ही जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर; ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन!13 नवंबर से छठ महापर्व का आगाज, 15 को डूबते और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य!
No menu items available
BREAKING
EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!छठ की खुशियों में युवाओं ने जोड़ी सेवा की मिठास, 2015 से हर साल सैकड़ों व्रतियों का सहारा बन रहा शेखपुरा यूथ फाउंडेशन!छठ की खुशियों में छोटी दुर्गा कमिटी का बड़ा उपहार, साड़ी-सूप और फल पाकर खिल उठे व्रतियों के चेहरे; पुरानी बाजार में दिखी सेवा और समर्पण की मिसाल!छठ पर घर लौटने की चाह में 1100 किलोमीटर का सफर बना इम्तिहान; कंफर्म टिकट लेकर भी फर्श पर बैठे यात्री, बाथरूम के दरवाजे पर कट रही रात!छठ की आस्था में घुली नीमी के राब की मिठास; बाजार की चमक से दूर कोल्हू-कड़ाही में पक रही परंपरा, 120 रुपये किलो बिक रहा देसी गुड़!छठ की खुशियों में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान का उपहार, निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने बांटे नए वस्त्र!अरघौती पोखर पर छठ गीतों की गूंज से सजा भास्कर महोत्सव, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग!चाय की चुस्की में घुल रही आत्मनिर्भरता की मिठास, सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ का बढ़ा क्रेज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!
3 hours ago
कमरिया करे लपालप गाने पर झूमे पुलिसकर्मी; चौतरवा थाना परिसर का वीडियो वायरल, SDPO ने दिए जांच के आदेश!
4 hours ago
थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा, 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार; नेपाल पुलिस का दावा—अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है आरोपी!
4 hours ago
हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रहा था हथियारों का कथित कारखाना; बीजेपी नेत्री के घर छापेमारी, पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद!
4 hours ago
महिषी में तीन दिन सजेगा सुरों, हंसी और शास्त्रार्थ का महासंगम, पार्थो घोष से सपना अवस्थी तक दिग्गज कलाकार बांधेंगे समां!
4 hours ago

शेखपुरा में दुर्गा पूजा की धूम: शर्मा दंपती की स्मृति में पांचवें साल भी हलवा और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था!

शेखपुरा: शारदीय नवरात्र के छठे दिन पूरे शेखपुरा जिले में मां दुर्गा की भक्ति और पूजा की धूम मची हुई...

शेखपुरा: शारदीय नवरात्र के छठे दिन पूरे शेखपुरा जिले में मां दुर्गा की भक्ति और पूजा की धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। इसी क्रम में शेखपुरा के डुंगरशीदास मुरारका उच्च विद्यालय के विशाल प्रांगण में मारवाड़ी समाज की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। वर्ष 1931 में स्थापित इस विद्यालय का परिसर नवरात्र के दौरान धार्मिक आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

इस पूजा आयोजन के दौरान सामाजिक सेवा की एक भावुक मिसाल भी देखने को मिल रही है। शेखपुरा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय गोविन्द प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी स्वर्गीय बिमला देवी शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र, कोलकाता निवासी सीए एवं अधिवक्ता उदय कुमार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अष्टमी, नवमी और दशमी के अवसर पर लोगों को शुद्ध घी से बना हलवा प्रसाद और शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

बताया गया है कि उदय कुमार अपने माता-पिता की स्मृति में यह सेवा लगातार पांचवें वर्ष कर रहे हैं। वर्ष 2013 में देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में गोविन्द प्रसाद शर्मा और बिमला देवी शर्मा का निधन हो गया था। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में प्रसाद और पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था लोगों के लिए सहूलियत के साथ-साथ सेवा और समर्पण का संदेश भी देती है। मां दुर्गा की आराधना के बीच यह पहल बताती है कि अपनों की स्मृतियों को समाजसेवा के माध्यम से भी जीवंत रखा जा सकता है।

उदय कुमार का श्री गौशाला, शेखपुरा में भी लगातार सक्रिय आर्थिक सहयोग रहता है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में योगदान के जरिए वे अपने माता-पिता की स्मृति को सम्मान दे रहे हैं।

मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित पूजा और प्रसाद वितरण के इस अवसर पर जिलेवासियों से मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने, पूजा-अर्चना में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। नवरात्र के इन पावन दिनों में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग का यह संगम शेखपुरा में उत्सव की भावना को और मजबूत कर रहा है।

ये खबर भी पढ़े: पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top