17
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!
No menu items available
BREAKING
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
2 minutes ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
7 minutes ago
कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!
12 minutes ago
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!
20 minutes ago
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!
2 hours ago

दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!

लखीसराय: राजस्व से जुड़े मामलों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दाखिल-खारिज के 20 दिनों से अधिक समय से...

लखीसराय: राजस्व से जुड़े मामलों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दाखिल-खारिज के 20 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों को अगले दो से तीन दिनों के भीतर निष्पादित करना होगा। यह निर्देश जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारियों को दिया।

19 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजस्व कार्यों, विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, भू-अर्जन, रोक सूची और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

म्यूटेशन और परिमार्जन प्लस के मामलों पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए 20 दिनों से अधिक समय से लंबित आवेदनों का अगले दो से तीन दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। परिमार्जन प्लस के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने अभियान बसेरा के कार्यों में तेजी लाने और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। इसके साथ ही जमाबंदी और परिमार्जन से संबंधित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

अतिक्रमण की ऑनलाइन प्रविष्टि, LPC रिपोर्ट जल्द करें निष्पादित

राजस्व महाअभियान के तहत अतिक्रमण से संबंधित मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी अंचलों में लंबित LPC रिपोर्ट का शीघ्र निष्पादन करने को भी कहा। वहीं, CWJC और MJC से संबंधित लंबित मामलों को शून्य करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।

हर शनिवार प्रखंडों में पहुंचेगे जिला स्तरीय अधिकारी

भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों और जनता दरबार में मिली शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को जिला स्तर के पदाधिकारी और कर्मी विभिन्न प्रखंडों में जाकर लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मामलों के निष्पादन में आवश्यक सहयोग देंगे।

विकास योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर जोर

बैठक में विभिन्न विभागों की संचालित और प्रस्तावित योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को भूमि उपलब्ध कराने और भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़े: कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top