20
BREAKING NEWS
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
7 minutes ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
13 minutes ago
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!
46 minutes ago
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
56 minutes ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
1 hour ago

एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!

बेतिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्रसेवा और समर्पण को लेकर पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद सह...

बेतिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्रसेवा और समर्पण को लेकर पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने बेतिया स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को देशवासियों से अपने घरों में एक दीपक जलाकर उनकी लंबी आयु की कामना करने की अपील की।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में देश के गरीब, किसान, युवा, छोटे कारोबारी और आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को देशभर के गांवों और मोहल्लों से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

2014 से पहले और बाद का फर्क बताया

भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2014 से पहले बिजली की स्थिति ऐसी थी कि कब आती है और कब चली जाती है, इसका पता नहीं चलता था। वहीं, आज बिजली की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले गैस सिलेंडर सीमित लोगों तक पहुंचता था, जबकि आज गरीब परिवारों तक भी गैस कनेक्शन पहुंचा है।

उन्होंने मुफ्त राशन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले राशन वितरण में काफी परेशानियां थीं, लेकिन अब बायोमेट्रिक व्यवस्था के माध्यम से लाभुकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

‘प्रधानमंत्री 365 दिन देश के विकास के लिए काम करते हैं’

डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के 365 दिन देश के विकास और भारत को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद भी वे आराम किए बिना अपने काम में जुट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं, छोटे कारोबारियों, ठेला-रेहड़ी लगाने वालों और किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई हैं। इनमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के जरिए लोगों को स्वरोजगार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीनेशन का किया जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. जायसवाल ने कोरोना काल में भारत में हुए टीकाकरण अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश के नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम केंद्र सरकार ने किया।

युवाओं से इनोवेशन चैलेंज में भाग लेने की अपील

भाजपा सांसद ने जिले के युवाओं से चल रहे इनोवेशन चैलेंज में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो युवा नए आइडिया या मॉडल पर काम कर रहे हैं, वे प्रतियोगिता में हिस्सा लें। बेहतर मॉडल का चयन जिला स्तर के बाद बिहार स्तर पर किया जाएगा और आगे चुने गए मॉडलों की प्रतियोगिता दिल्ली में कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पुरस्कृत करने के साथ उनके रिसर्च और नवाचार के लिए सहायता देने का भी प्रयास किया जाएगा।

स्कूलों में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता

डॉ. जायसवाल ने बताया कि उच्च माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भाषण, चित्र एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें युवाओं से पूछा जाएगा कि वे 2047 में कैसा विकसित भारत देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच और उनके सुझावों को भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

17 अक्टूबर को यात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले कार्यक्रमों का समापन 17 अक्टूबर को होगा। इस दिन देशभर के गांवों और कस्बों से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के पूर्व मंत्री एवं नौतन विधायक नारायण साह, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह समेत भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!

बेतिया से अजय शर्मा की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top