17
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!
No menu items available
BREAKING
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
33 minutes ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
38 minutes ago
कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!
43 minutes ago
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!
51 minutes ago
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!
2 hours ago

Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बेतिया से मैनाटाड़ जा रही यात्रियों...

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बेतिया से मैनाटाड़ जा रही यात्रियों से भरी बस पूर्वी पकुहवा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखर में पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस के पोखर में गिरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सामने आया टेंपो, बचाने के चक्कर में बिगड़ा बस का संतुलन

जानकारी के अनुसार, बस बेतिया से मैनाटाड़ की ओर जा रही थी। पूर्वी पकुहवा के पास सड़क के मोड़ पर अचानक सामने से एक टेंपो आ गया। बताया जा रहा है कि टेंपो को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद तेज रफ्तार बस सड़क किनारे स्थित पोखर में पलट गई। कुछ ही सेकेंड में यात्रियों से भरी बस पोखर में जा गिरी और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चीख-पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोग

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बस को पोखर में पलटा देखकर स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। कई लोग पोखर में उतर गए और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने लगे।

काफी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल था, लेकिन सभी के सुरक्षित निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

चालक और खलासी मौके से फरार

हादसे के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

सीओ सुमंत कुमार, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार और पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से हादसे के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस ने संभाली स्थिति

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर टेंपो को बचाने के दौरान बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top