13
BREAKING NEWS
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!नशे को ना, सुनहरे भविष्य को हां; स्कूल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प!शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!
No menu items available
BREAKING
अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?भक्ति जागरण के नाम पर आस्था के मंच पर फूहड़ मनोरंजन; अतिथियों के जाते ही बदला कार्यक्रम का रंग, भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो वायरल!बेतिया में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हथियारबंद लुटेरों का धावा; Senco Gold में बड़ी लूट से मचा हड़कंप, कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटा!पुलिस को लेकर कथित बयान पड़ा भारी; भोजपुरी गायक बिनोद बेदर्दी पर मोतिहारी पुलिस का शिकंजा, साइबर थाने में FIR; नोटिस जारी!गिरहिंडा पहाड़ पर युवती से छेड़खानी की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई शेखपुरा पुलिस; आरोपी सूरज यादव गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!
12 seconds ago
बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
9 minutes ago
ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!
15 minutes ago
बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!
21 minutes ago
DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!
26 minutes ago

अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!

अररिया: बिहार के अररिया जिले में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन...

अररिया: बिहार के अररिया जिले में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बीड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

हादसा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनपुर-सिकटी मार्ग पर बुधवार रात करीब 11:45 बजे हुआ। स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। सभी अररिया के सिकटी प्रखंड स्थित भपटियाई गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सुपौल लौट रहे थे। समारोह की खुशियां अभी परिवार के बीच थीं, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह हादसा हो गया।

तीखे मोड़ पर बेकाबू हुई स्कॉर्पियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़ी पुल के पास तेज मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। गाड़ी नदी में डूबने लगी और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि पानी भरने के कारण छह लोगों की जान चली गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से गाड़ी को बांधा और जेसीबी की सहायता से उसे नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक व्यक्ति की जान बच गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे से पहले बनाई गई थी रील

इस दुर्घटना से पहले स्कॉर्पियो में सवार लोगों द्वारा बनाई गई एक रील भी सामने आई है। वीडियो में सभी लोग सामान्य और खुश नजर आ रहे हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद यह सफर परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन जाएगा।

पुल की बनावट पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीड़ी पुल की बनावट और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक, पुल के दोनों ओर तीखे मोड़ हैं, जहां अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि दिन के समय भी ई-रिक्शा, टोटो और अन्य यात्री वाहन यहां हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं।

रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि पुल की संरचना में खामी होने की शिकायत पहले भी सामने आती रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जरूरी सुधार कराने की मांग की है।

सुपौल में एक साथ चार शवों का अंतिम संस्कार

हादसे के बाद सुपौल में परिजनों के बीच शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पिपरा के थुमहा रेल पुल के पास एक साथ चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि दो अन्य शवों का अंतिम संस्कार अलग-अलग स्थानों पर किया जाना है।

मृतकों में लड़की के फुफेरे भाई यश कुमार भी शामिल थे। आदित्य और शिवा आपस में चचेरे भाई बताए गए हैं। मुन्ना भी लड़की का रिश्तेदार था, जबकि कुंदन कुमार स्कॉर्पियो चला रहा था।

एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे ने कई घरों में मातम पसार दिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि बीड़ी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़े: बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top