समस्तीपुर: मॉडर्न लुक… काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास का सफर… और साथ में दो सूटकेस। पहली नजर में सबकुछ किसी हाई-प्रोफाइल सफर जैसा नजर आया, लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की तलाशी ने इस सफर की पूरी कहानी बदल दी।
नई दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 यानी AC फर्स्ट क्लास कोच में RPF ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच की। बर्थ नंबर 07 के पास दो यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई तो दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद होने का दावा किया गया।
इस कार्रवाई में 25 वर्षीय नेहा कुमारी और 31 वर्षीय इशान कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में VAT 69, 100 Pipers, Teacher’s और Blenders Pride जैसे ब्रांड शामिल हैं।
सफर VIP जैसा, सामान ने खोल दिया राज
युवती AC फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी और उसके साथ मौजूद सूटकेस ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा। तलाशी के बाद जब शराब की बड़ी खेप सामने आई तो अब पुलिस इस पूरे सफर की कड़ियां जोड़ने में जुट गई।
सवाल सिर्फ 75 लीटर शराब का नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि शराब कहां से आई, किसने उपलब्ध कराई और बिहार में इसे किसके हवाले किया जाना था।
क्या दोनों आरोपी सिर्फ शराब की खेप पहुंचाने वाले थे या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? पुलिस इसी एंगल से पूछताछ कर रही है।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ट्रेन के प्रीमियम AC फर्स्ट क्लास कोच से विदेशी शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद रेलवे में शराब तस्करी के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
VIP जैसा सफर… ब्रांडेड शराब से भरे सूटकेस… और समस्तीपुर में RPF की तलाशी ने खोल दिया पूरा राज। अब जांच की नजर उस नेटवर्क पर है, जिसने इस खेप को बिहार तक पहुंचाने का रास्ता तैयार किया था।
ये खबर भी पढ़े: JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?