19
BREAKING NEWS
शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आगाज, माओरी टीम के ‘हाका’ ने खींचा सबका ध्यान!लोकनृत्य से कविता लेखन तक दिखी प्रतिभा की चमक, लखीसराय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य समापन!स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च, PM मोदी का पुतला दहन; जितेंद्र नाथ पटेल बोले—राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी!सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आगाज, माओरी टीम के ‘हाका’ ने खींचा सबका ध्यान!लोकनृत्य से कविता लेखन तक दिखी प्रतिभा की चमक, लखीसराय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य समापन!स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!
1 minute ago
रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!
7 minutes ago
रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!
17 minutes ago
बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
26 minutes ago
छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!
32 minutes ago

लोकनृत्य से कविता लेखन तक दिखी प्रतिभा की चमक, लखीसराय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य समापन!

लखीसराय: लोकनृत्य की थाप, गीत-संगीत की मधुर धुन, कविता के भाव और नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक संदेश—इन तमाम रंगों...

लखीसराय: लोकनृत्य की थाप, गीत-संगीत की मधुर धुन, कविता के भाव और नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक संदेश—इन तमाम रंगों के बीच संग्रहालय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। उत्सव में जिले के प्रतिभावान युवाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों और युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कृषि मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समापन समारोह में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों की मौजूदगी में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उपलब्धियों को सराहा गया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

पांच विधाओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोकनृत्य, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और समूह लोकगायन सहित संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

समूह लोकनृत्य में प्रवीण एंड ग्रुप प्रथम

समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़हिया के प्रवीण एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीयकृत उच्च विद्यालय, हलसी की खुशी कुमारी एंड ग्रुप और श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय, लखीसराय की माही श्री एंड ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, लहसोरवा की करिश्मा कुमारी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला में ईशानी आनंद ने मारी बाजी

चित्रकला प्रतियोगिता में बालिका विद्यापीठ, लखीसराय की ईशानी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वर साधना गुरुकुल, बड़हिया की जैस्मिन खातून दूसरे और प्लस टू उच्च विद्यालय, अमरपुर की दिशू तीसरे स्थान पर रहीं।

नुक्कड़ नाटक में नरोत्तमपुर कजरा का ग्रुप प्रथम

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय, नरोत्तमपुर कजरा की प्रिया भारती एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़हिया के निखिल कुमार एंड ग्रुप को द्वितीय तथा हनुमान नगर, लखीसराय के रूपेश कुमार एंड ग्रुप को तृतीय स्थान मिला।

कविता लेखन में दुर्गा नंदन प्रथम

कविता लेखन प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोरमा के दुर्गा नंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका विद्यापीठ, लखीसराय की तन्नू कुमारी दूसरे और प्लस टू उच्च विद्यालय, नरोत्तमपुर की शीतल कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

समूह लोकगायन में खुशी कुमारी को पहला स्थान

समूह लोकगायन प्रतियोगिता में श्री गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, मानो की खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा की नव्या कुमारी को द्वितीय और महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, लखीसराय की मोनालिसा को तृतीय स्थान मिला।

वैष्णवी कुमारी के एकल गायन ने मोहा मन

युवा उत्सव के दौरान उत्कृष्ट एकल गायन में वैष्णवी कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायन प्रस्तुति कार्यक्रम के आकर्षणों में शामिल रही। संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

कृषि मंत्री ने किया सम्मानित, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न विधाओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंचों से प्रतिभाशाली युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

सुधा स्टॉल समेत विभिन्न गतिविधियों का किया अवलोकन

समारोह के दौरान कृषि मंत्री ने सुधा स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही युवा उत्सव के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉल, गतिविधियों और प्रदर्शनों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन प्रतिभागियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की यादों के साथ हुआ। आयोजन ने जिले के युवाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया।

ये खबर भी पढ़े: स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top