13
BREAKING NEWS
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
No menu items available
BREAKING
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!
2 minutes ago
PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
8 minutes ago
दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!
12 minutes ago
पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!
18 minutes ago
कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
22 minutes ago

दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!

दरभंगा: लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत दरभंगा जिले की पंचायतों में डस्टबिन खरीद और वितरण अब सवालों के घेरे में...

दरभंगा: लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत दरभंगा जिले की पंचायतों में डस्टबिन खरीद और वितरण अब सवालों के घेरे में है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच पंचायत स्तर पर करीब 18 लाख डस्टबिन की खरीद दर्ज है। 89.50 रुपए प्रति डस्टबिन की दर मानें तो कुल भुगतान करीब 16.11 करोड़ रुपए बैठता है।

मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि बाजार पड़ताल में इसी तरह की सामान्य बाल्टी/डस्टबिन की कीमत करीब 45 से 55 रुपए के बीच बताई गई। हालांकि केवल बाजार कीमत के आधार पर वित्तीय अनियमितता साबित नहीं होती। इसके लिए खरीदे गए डस्टबिन के वजन, आकार, प्लास्टिक की गुणवत्ता, तकनीकी मानक, सप्लायर और खरीद प्रक्रिया की जांच जरूरी है।

योजना के तहत एक परिवार को गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए दो डस्टबिन देने का प्रावधान बताया गया है। दो बाल्टियों के लिए 180 रुपए का मॉडल एस्टीमेट भी सामने आया है। पंचायतों में खरीद GeM पोर्टल के माध्यम से होने की जानकारी है।

जमीनी स्तर पर भी शिकायतें सामने आई हैं। कुछ ग्रामीणों ने डस्टबिन नहीं मिलने की बात कही, जबकि कुछ ने मिलने के बाद कुछ ही महीनों में टूट जाने का दावा किया। कई इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव नियमित नहीं होने की शिकायत भी है।

अब जांच का असली सवाल यह है कि 18 लाख डस्टबिन की खरीद किस सप्लायर से, किस दर पर और किन मानकों के आधार पर हुई? कितने डस्टबिन वास्तव में वितरित किए गए और उनकी गुणवत्ता कैसी थी? भुगतान से जुड़े वाउचर, आपूर्ति आदेश, GeM रिकॉर्ड और तकनीकी जांच से ही तस्वीर साफ होगी।

जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि खरीद पंचायत स्तर पर हुई है और निर्धारित मॉडल के अनुसार खरीद की गई है। डीडीसी स्वप्निल ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार ने भी गड़बड़ी होने पर इसे गंभीर जांच का विषय बताया।

अब नजर इस बात पर है कि शिकायत के बाद जांच कब शुरू होती है और क्या 16 करोड़ से अधिक के भुगतान का जमीनी हिसाब सामने आता है।

ये खबर भी पढ़े: पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top