21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
2 minutes ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
9 minutes ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
18 minutes ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
22 minutes ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
28 minutes ago

दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!

पटना: बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलने...

पटना: बिहार के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। इस बार प्रतियोगिता में 20 से अधिक खेल विधाओं को शामिल किया गया है। आयोजन पटना के विभिन्न खेल स्थलों के साथ नालंदा में भी होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल भवन में अहम बैठक हुई।

बैठक में खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, खेल विभाग के निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, खिलाड़ियों की भागीदारी, प्रतियोगिताओं के संचालन और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

20 से अधिक खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का हुनर

बिहार राज्य खेल 2026 में राज्य के युवा खिलाड़ी 20 से अधिक खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं के लिए संबंधित खेल संघों के माध्यम से टीमों की प्रविष्टि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खिलाड़ियों के चयन और प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियां भी जारी हैं।

पटना के अलग-अलग खेल स्थलों के अलावा नालंदा में भी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे आयोजन का दायरा बढ़ेगा और विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से सुरक्षा तक की तैयारी

प्रतियोगिता को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए खेल विभाग ने अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय पर जोर दिया है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह विभाग सहयोग करेगा।

इसके अलावा प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) सहित संबंधित विभागों के साथ समन्वय से निभाई जाएगी। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है उद्देश्य: श्रेयसी सिंह

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से और बेहतर आपसी समन्वय के साथ पूरी करने का निर्देश दिया। खेल मंत्री ने आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने पर जोर दिया।

दिसंबर के पहले सप्ताह पर टिकी नजरें

बिहार राज्य खेल 2026 को लेकर तैयारियां अब आगे बढ़ रही हैं। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित इस आयोजन में राज्य के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की नजर प्रतियोगिता के विस्तृत कार्यक्रम, खेलवार मुकाबलों और आयोजन स्थलों की अंतिम जानकारी पर रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top