11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
9 hours ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
10 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
10 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
10 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
10 hours ago

Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!

लखीसराय: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने भागलपुर और अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस...

लखीसराय: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने भागलपुर और अहमदाबाद के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को मंजूरी दी है। पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया जा रहा है।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार और भागलपुर से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार किया जाएगा। इससे बिहार और गुजरात के बीच रेल संपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

नई ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एलएसएलआरडी के 2, पेंट्रीकार का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के 8 कोच शामिल होंगे।

ट्रेन का परिचालन किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, सूबेदारगंज, टुंडला, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और छायापुरी समेत कई प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा।

अहमदाबाद से भागलपुर का समय

ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी।

ट्रेन गुरुवार को रात 9:13 बजे डीडीयू, 10:30 बजे बक्सर, 11:15 बजे आरा और 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। शुक्रवार को ट्रेन रात 12:43 बजे पटना जंक्शन, 1:25 बजे बख्तियारपुर, 2:08 बजे मोकामा और 3:30 बजे किउल पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन 4:01 बजे अभयपुर, 4:30 बजे जमालपुर और 5:13 बजे सुलतानगंज में ठहरते हुए सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

भागलपुर से अहमदाबाद वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी।

ट्रेन 5:03 बजे सुलतानगंज, 5:48 बजे अभयपुर, 7:15 बजे किउल, 7:56 बजे मोकामा, 8:30 बजे बख्तियारपुर और रात 9:58 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन 10:21 बजे दानापुर, 10:53 बजे आरा, 11:41 बजे बक्सर होते हुए शनिवार को 2:53 बजे डीडीयू पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन रविवार को सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

बिहार-गुजरात के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

भागलपुर से अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन से भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, पटना सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गुजरात आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासकर नौकरी, व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

रेलवे के इस निर्णय से भागलपुर क्षेत्र के यात्रियों को एक और लंबी दूरी की नियमित ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के शुरू होने से बिहार और गुजरात के बीच आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नेपाल में तिरंगा लहराकर विश्व चैंपियन बने रक्सौल के 17 वर्षीय सन्नी, शहर लौटते ही ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top