21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
40 seconds ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
8 minutes ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
16 minutes ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
20 minutes ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
26 minutes ago

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!

शेखपुरा: पटना विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता और शेखपुरा निवासी पिंटू कुमार ने बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव...

शेखपुरा: पटना विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता और शेखपुरा निवासी पिंटू कुमार ने बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जीत दर्ज कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। पांच महीने से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 2 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे परिणाम जारी किया गया, जिसमें पिंटू कुमार प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित घोषित हुए। इसे शेखपुरा के युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

बताया गया है कि शेखपुरा जिले से पहली बार किसी युवा ने बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है। पिंटू कुमार की इस जीत के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस की नई टीम भी निर्वाचित

प्रदेश महासचिव के पद पर पिंटू कुमार की जीत के साथ ही शेखपुरा जिला और प्रखंड स्तर पर भी संगठनात्मक चुनाव के परिणाम सामने आए हैं। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर राहुल कुमार और जिला उपाध्यक्ष के पद पर शक्ति कुमार निर्वाचित हुए हैं।

इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों और संगठनात्मक पदों पर भी नए प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इनमें अरियरी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निगम कुमार, शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दीपक मेहता, घाटकुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार और चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में इकबाल अंसारी निर्वाचित हुए हैं।

वहीं, शेखपुरा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर प्रिंस कुमार और जिला महासचिव के पद पर अकबर खान ने जीत दर्ज की है। इन परिणामों के साथ जिले में युवा कांग्रेस के संगठन को नई टीम मिली है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पिंटू कुमार के प्रदेश महासचिव निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया तथा पब्लिसिटी विभाग के जोनल को-ऑर्डिनेटर राहुल कुमार, अरियरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद यादव, कांग्रेस नेता पप्पू राज मंडल और प्रेम कुमार गुप्ता सहित कई लोग शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर भी समर्थकों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि पिंटू कुमार प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

शेखपुरा के युवाओं के लिए बना नई राजनीतिक भागीदारी का अवसर

पिंटू कुमार की जीत को जिले के युवाओं की प्रदेश स्तरीय राजनीति में भागीदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पटना विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से जुड़े रहे पिंटू कुमार अब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, जिला अध्यक्ष से लेकर प्रखंड और विधानसभा स्तर तक निर्वाचित नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी।

ये खबर भी पढ़े: बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top