31
BREAKING NEWS
Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!Jharkhand: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारी गिरफ्तार!Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!Bihar: बिहार में बनेंगे नए नगर निकाय, 15 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव!
No menu items available
BREAKING
Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!Jharkhand: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारी गिरफ्तार!Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!
18 minutes ago
Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!
24 minutes ago
Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!
32 minutes ago
Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!
37 minutes ago
Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!
44 minutes ago

Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!

रांची/दुमका/बोकारो/जामताड़ा/रामगढ़: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर झारखंड में कांग्रेस ने गुरुवार को कई जिलों में...

रांची/दुमका/बोकारो/जामताड़ा/रामगढ़: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 को लेकर झारखंड में कांग्रेस ने गुरुवार को कई जिलों में मोर्चा खोल दिया। रांची, दुमका, बोकारो, जामताड़ा और रामगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने संशोधन कानून को झारखंड के आर्थिक और राजस्व अधिकारों के लिए खतरा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

रांची में चंदा और MMDR बिल को लेकर प्रदर्शन

रांची में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।

राम मंदिर से जुड़े चंदे में अनियमितता के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि कोई आरोप है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाला कोई कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दुमका में दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

दुमका में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व पर राज्य के अधिकार को कमजोर करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। मंत्री ने दावा किया कि खनिज राजस्व प्रभावित होने से राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी असर पड़ सकता है।

बोकारो में भी कांग्रेस का धरना

बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना दिया। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने आरोप लगाया कि MMDR संशोधन से आम जनता को नुकसान हो सकता है और इसका लाभ उद्योगपतियों को मिलने की आशंका है।

विधायक श्वेता सिंह ने भी केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

जामताड़ा में इरफान अंसारी का हमला

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने MMDR संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के लोगों के अधिकारों और राज्य के संसाधनों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

रामगढ़ में भी जोरदार प्रदर्शन

रामगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट सहित खनिज संसाधनों की बड़ी भूमिका है। ऐसे में खनिजों से मिलने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकार को प्रभावित करने वाला कोई भी कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के आर्थिक हितों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने धरने के दौरान ज्ञापन पढ़कर सुनाया।

सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पार्टी ने साफ किया कि यदि केंद्र सरकार ने संशोधन कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारी गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top