21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
27 minutes ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
34 minutes ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
43 minutes ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
47 minutes ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
53 minutes ago

आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!

हाजीपुर/आरा: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को हाजीपुर-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण...

हाजीपुर/आरा: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को हाजीपुर-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। पाटलिपुत्र और दानापुर के रास्ते किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेल पुलों और रेलखंड की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आरा जंक्शन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

रेलखंड के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे ट्रैक के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रैक और रेल पुलों की नियमित निगरानी तथा संरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

आरा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने आरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्टेशन की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और यात्रियों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा

आरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास का काम चल रहा है। महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

पुनर्विकसित आरा स्टेशन भवन को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा। इसमें यात्रियों के लिए उन्नत और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। स्टेशन के पुनर्विकास से यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अधिकारियों के साथ रहे दानापुर DRM

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय और दानापुर मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलखंड की संरक्षा, ट्रैक रख-रखाव और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था।

ये खबर भी पढ़े: 8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top