14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
20 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
20 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
20 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
20 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
20 hours ago

Bihar: तुतला भवानी धाम में उफना वॉटरफॉल, गर्भगृह में फंसे 15 श्रद्धालु; रेस्क्यू कर टला बड़ा हादसा!

रोहतास: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी धाम में सोमवार की शाम अचानक वॉटरफॉल के विकराल...

रोहतास: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी धाम में सोमवार की शाम अचानक वॉटरफॉल के विकराल रूप धारण करने से अफरा-तफरी मच गई। तेज जलप्रवाह के कारण मंदिर के गर्भगृह में पश्चिम बंगाल से आए 15 श्रद्धालु फंस गए। हालांकि समय रहते वन विभाग और धाम न्यास समिति की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण शाम करीब छह बजे वॉटरफॉल का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। कुछ ही मिनटों में जलधारा इतनी तीव्र हो गई कि गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालात का आकलन करने के बाद पूरी सावधानी के साथ गर्भगृह में फंसे श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वनरक्षी सतानंद कुमार ने बताया कि फंसे हुए श्रद्धालु पश्चिम बंगाल से आए थे और देर शाम दर्शन के लिए गर्भगृह तक पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि वर्षा के दौरान शाम के समय ऊपर जाने से मना किया जाता है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में जलप्रवाह अचानक बढ़ सकता है। इसके बावजूद श्रद्धालु आगे बढ़ गए और जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए।

रेस्क्यू अभियान में वनरक्षी आशीष कुमार, सतानंद कुमार, धाम न्यास समिति के अध्यक्ष गुरुचरण यादव, भरत यादव सहित अन्य कर्मियों ने समन्वय के साथ काम किया। सभी 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर नीचे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं के सुरक्षित बाहर आने के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्षा ऋतु में पहाड़ी धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रशासन और वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम या देर शाम के समय ऊंचे इलाकों में जाने से बचें।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी स्थल पर ऐसी घटना हो चुकी है। पिछले वर्ष वॉटरफॉल के उफान के दौरान 10 श्रद्धालु गर्भगृह में फंस गए थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया था। इस बार भी प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्यार का दावा, सड़क पर दरिंदगी, शादी की बात पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बाइक से घसीटता रहा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top