9
BREAKING NEWS
पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!बेतिया में 60 लाख का गांजा बरामद; रेलवे स्टेशन चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक गिरफ्तार!शेखपुरा में दुर्गा पूजा की धूम: शर्मा दंपती की स्मृति में पांचवें साल भी हलवा और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था!पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
No menu items available
BREAKING
पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!नवरात्रि में घर आई नन्ही वैष्णवी, मां दुर्गा का स्वरूप मान परिवार ने सजाकर किया स्वागत!गोपालगंज में 12 साल की संजना की मौत के बाद बवाल, कथित आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार!मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; पति समेत चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!
31 minutes ago
साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!
1 hour ago
पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!
1 hour ago
5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!
1 hour ago
नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!
2 hours ago

Bihar: वैशाली में महिला होमगार्ड से हैवानियत का आरोप, फिजिकल ट्रेनर पर अगवा कर रेप का केस; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप!

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। एक...

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला होमगार्ड को बीच बाजार से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता को पुलिस ने आरोपी के घर से बेहोशी की हालत में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना गौरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पीड़िता की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुबोध पासवान ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सुबोध पासवान पहले महिला होमगार्ड का फिजिकल ट्रेनर रह चुका है।

परिजनों का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बना ली थीं और बाद में उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे परेशान कर शादी का दबाव बना रहा था।

बाजार से लौटते समय रास्ता रोकने का आरोप

पीड़िता की छोटी बहन के मुताबिक, दोनों बहनें शुक्रवार को बाजार गई थीं। सामान खरीदने के बाद जब वे साइकिल से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और बाद में रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि सुबोध पासवान ने महिला होमगार्ड के साथ जबरदस्ती की और उसे अपने घर ले गया। छोटी बहन ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। एक ग्रामीण ने मदद की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किया

पीड़िता की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के घर से महिला होमगार्ड को बेहोशी की हालत में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।

परिवार ने सुबोध पासवान के भाई टुनटुन पासवान पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पुरानी पहचान का फायदा उठाने का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी पहले उनकी बेटी को शारीरिक प्रशिक्षण देता था। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक सामग्री बनाकर उसे बाद में ब्लैकमेल करना शुरू किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। परिवार का दावा है कि वह लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था और धमकी भी देता था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top