10
BREAKING NEWS
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!
No menu items available
BREAKING
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
2 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
2 hours ago
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
7 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
8 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
8 hours ago

Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!

लखीसराय: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है।...

लखीसराय: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। दानापुर मंडल अंतर्गत बड़हिया और लखीसराय के बीच स्थित अशोकधाम स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था श्रावणी मेला अवधि के दौरान लागू रहेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए अशोकधाम स्टेशन पर पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है। इससे देवघर सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा।

अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेनों में 63571 जसीडीह-मोकामा पैसेंजर और 63572 मोकामा-जसीडीह पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा 03236 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल और 03235 साहिबगंज-दानापुर स्पेशल ट्रेन भी यहां रुकेगी।

रेलवे ने रक्सौल-देवघर और देवघर-रक्सौल के बीच चलने वाली 05545/05546 स्पेशल ट्रेन, आसनसोल-पटना और पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, मधुपुर-पटना और पटना-मधुपुर स्पेशल ट्रेन के साथ ही आसनसोल-गोरखपुर और गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का भी अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए यह कदम उठाया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर चलें और रेलवे के नियमों का पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top