10
BREAKING NEWS
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!पप्पू यादव का अनुज सिंह पर बड़ा हमला, 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप; अनंत सिंह को भी घेरा, बेटी को कैद रखने का दावा!मोतिहारी में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दशहरा मेला देखकर लौट रहा था दंपती; 8 आरोपी गिरफ्तार!बेगूसराय से मुंबई तक टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तार; ऋतिक का नाम आने से बिहार में हलचल, घर पहुंची पुलिस!टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!
31 minutes ago
गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!
38 minutes ago
मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!
1 hour ago
बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!
1 hour ago
मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!
1 hour ago

Bihar: बिहार में वाहन खरीदना अब महंगा, बाइक-स्कूटी से लेकर कार-ट्रक तक बढ़ा टैक्स, 23 जुलाई से जेब पर पड़ेगा असर!

पटना: बिहार में नया वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अब बाइक, स्कूटी, कार, ऑटो, बस...

पटना: बिहार में नया वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अब बाइक, स्कूटी, कार, ऑटो, बस और ट्रक खरीदना महंगा होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने वाहनों पर लगने वाले ट्रेड टैक्स में चार गुना बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 23 जुलाई से लागू होंगी।

अब तक वाहनों पर ट्रेड शुल्क 150 रुपये से 250 रुपये तक लिया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद यह बढ़कर 600 रुपये से 1000 रुपये तक हो जाएगा। इसके अलावा दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि यह अतिरिक्त टैक्स सीधे वाहन डीलरों और कंपनियों पर लागू होगा, लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर आखिरकार ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। डीलर बढ़ी हुई लागत को वाहन की ऑन-रोड कीमत में शामिल कर सकते हैं।

बाइक और स्कूटी पर सबसे ज्यादा असर

परिवहन विभाग की नई दरों के अनुसार—

  • बाइक और स्कूटी का ट्रेड शुल्क 150 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है।
  • कार और ऑटो का ट्रेड शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये किया गया है।
  • बस और ट्रक जैसे भारी व्यावसायिक वाहनों पर ट्रेड शुल्क 1000 रुपये तक पहुंच जाएगा।

इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के एक्स-शोरूम मूल्य पर लगने वाला रजिस्ट्रेशन शुल्क भी बढ़ाया गया है। पहले जहां यह 8 से 12 प्रतिशत के बीच था, अब यह बढ़कर 9 से 13 प्रतिशत तक हो जाएगा।

90 हजार की बाइक पर ऐसे समझें असर

अगर किसी बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 90 हजार रुपये है तो पहले 8 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क के हिसाब से ग्राहक को करीब 7200 रुपये देने पड़ते थे। यानी बाइक की कीमत लगभग 97,200 रुपये पड़ती थी।

नई व्यवस्था में 9 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क के कारण ग्राहक को करीब 8100 रुपये देने होंगे। इससे बाइक की कीमत बढ़कर करीब 98,100 रुपये हो जाएगी।

वहीं 1 लाख रुपये की बाइक पर पहले 150 रुपये ट्रेड शुल्क लगता था, लेकिन नई व्यवस्था में 600 रुपये ट्रेड शुल्क देना होगा। यानी सिर्फ ट्रेड टैक्स में ही 450 रुपये अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।

वाहन बाजार पर पड़ेगा असर

वाहन कारोबारियों का कहना है कि टैक्स बढ़ने से नई गाड़ियों की बिक्री पर भी असर पड़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग के ग्राहक, जो बाइक और छोटे वाहनों की खरीदारी करते हैं, उनके लिए अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।

23 जुलाई से लागू होने वाली नई व्यवस्था के बाद बिहार में वाहन खरीदने से पहले ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों का ध्यान रखना होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भागलपुर में ‘कोरोना’ विस्फोट, 48 घंटे दूसरा संक्रमित मरीज़ मिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top