20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
2 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
2 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
2 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
2 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
3 hours ago

Bihar: 2027 नए अफसरों को मिला नियुक्ति पत्र, BPSC 70वीं के चयनित अभ्यर्थियों से बोले CM- आपके एक सिग्नेचर से बदलेगी किसी की जिंदगी!

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित 2027 अभ्यर्थियों को गुरुवार को बापू सभागार...

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित 2027 अभ्यर्थियों को गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप जिस फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे, उससे किसी न किसी परिवार का भला होगा। आपकी ईमानदारी और निष्पक्षता ही बिहार के भविष्य को तय करेगी।”

बिहार को मिले 2027 नए अफसर

BPSC 70वीं परीक्षा के माध्यम से कुल 2035 पदों पर नियुक्ति होनी थी, लेकिन दिव्यांग श्रेणी में योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण 8 पद रिक्त रह गए। इस तरह कुल 2027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में विभिन्न विभागों के मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़े अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मंच पर नियुक्ति पत्र वितरित करते नजर आए।

टॉपर बनीं श्रद्धा पांडेय

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक प्राप्त कर BPSC 70वीं परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले वह UPPSC परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं और असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद के लिए चयनित हुई थीं।

श्रद्धा की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और निरंतर तैयारी से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

टॉप-100 में 45 महिलाएं

इस बार BPSC परीक्षा में महिलाओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा। टॉप-100 सफल अभ्यर्थियों में 45 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कुल चयनित 2027 उम्मीदवारों में लगभग 745 महिलाएं हैं, जो प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

दो परिवारों में एक साथ बनी अफसरों की जोड़ी

बांका के गौरव कुमार सत्यार्थी और उनकी बहन कुमारी स्वयंप्रभा ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर BDO पद प्राप्त किया। वहीं पटना के बिक्रम निवासी भाई-बहन अभिषेक आनंद और कोमल प्रिया भी अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर चयनित हुए हैं।

BPSC 70वीं रही विवादों में भी

यह भर्ती प्रक्रिया कई कारणों से चर्चा में रही। पदों की संख्या कई बार बदली गई, परीक्षा तिथियों में बदलाव हुआ और नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया। बापू परीक्षा परिसर विवाद और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन ने भी इस परीक्षा को सुर्खियों में रखा था। हालांकि तमाम विवादों के बीच आयोग ने प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम परिणाम जारी किया और अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: JPSC-JSSC आंदोलन मामले में पुलिस ने 600 पर किया FIR; CM आवास घेराव से पहले रांची हाई अलर्ट पर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top