14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
1 hour ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
1 hour ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
2 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
2 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
2 hours ago

‘वोट नहीं, हक़ चाहिए’ — भाजपा का पसमांदा समाज से नया वादा

पटना। राजधानी पटना में आज भाजपा के प्रदेश दफ़्तर में “पसमांदा मिलन समारोह” का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा...

पटना। राजधानी पटना में आज भाजपा के प्रदेश दफ़्तर में “पसमांदा मिलन समारोह” का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब पसमांदा मुसलमानों को सिर्फ वोट नहीं, बराबरी का हिस्सा भी मिलेगा।

समारोह में बड़ी तादाद में पसमांदा बिरादरी से लोग शामिल हुए। दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. दिलीप जायसवाल और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की।

डॉ. जायसवाल ने कहा, सालों तक मुसलमानों के नाम पर सियासत तो खूब हुई, लेकिन पसमांदा को आगे लाने की कोशिश किसी ने नहीं की। इनको सिर्फ वोट समझा गया, हिस्सेदार नहीं। भाजपा अब इस नाइंसाफ़ी को खत्म करेगी।

उन्होंने आगे कहा, पसमांदा यानी जो पीछे छूट गए। अब इन्हें आगे लाने का वक्त है। जब एनडीए की सरकार आई तभी आरक्षण मिला। अब इनको सियासी हिस्सेदारी भी दिलाएंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कमरूजमा अंसारी और मीडिया प्रभारी दानिश इक़बाल ने भी समारोह में अपनी बात रखी।

दानिश इक़बाल ने कहा, पसमांदा मुसलमानों की आबादी 70 से 80 फीसदी है, लेकिन इन्हें आज तक हक़ नहीं मिला। इनके साथ हर दौर में भेदभाव हुआ। वोटबैंक की सियासत ने इन्हें तबाह किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो सच्चे मायने में सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

इस मौके पर बड़ी तादाद में पसमांदा समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। डॉ. दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

इस समारोह में पसमांदा समाज के कई प्रतिनिधि शामिल हुए जैसे गुलाम सरवर अंसारी, सब्बीर पंवड़िया, इकबाल अंसारी, हासिम हक्खु, वसीम रज़ा, शब्बीर, ग्याद्दीन हक्खु वग़ैरह।

भाजपा अब यह पैग़ाम दे रही है कि वो सिर्फ अमीर मुसलमानों की नहीं, बल्कि पसमांदा यानी आम, गरीब, मेहनतकश मुसलमानों की भी आवाज़ बनने को तैयार है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top