18
BREAKING NEWS
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
40 seconds ago
दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!
10 minutes ago
एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!
20 minutes ago
108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!
26 minutes ago
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!
4 hours ago

Up News : जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा डुमरियागंज, पत्रकारों ने कराया ऐसा भंडारा कि उमड़ पड़ी भीड़!

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा और...

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा तहसील कार्यालय परिसर के सामने भव्य भंडारे और हनुमान जी की आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मोदी त्रिपाठी ने भगवान बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान जी की आरती हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल पर प्रसाद, शीतल पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ सभी व्यवस्थाओं को संभाला, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) हाशिम रिजवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं प्रदेश सचिव विजय यादव ने कहा कि पत्रकार समाज सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाता है।

जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह “बब्बू” ने कहा कि संगठन हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

कार्यक्रम में कई पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें भूपेंद्र सिंह, देवानंद पाठक, गणेश अग्रहरि, देवी लाल, सुनील पांडेय, राहुल सिंह, डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा, अनिल सिंह, पी.डी. दूबे, सच्चिदानंद मिश्र सहित अनेक लोग शामिल रहे। साथ ही ब्लॉक प्रमुख लव कुश ओझा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीनेन्द्र दत्त उर्फ छोटे यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।

धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना से परिपूर्ण यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़े: Up News : “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में जुटे पत्रकार, सेराज कुरैशी बोले—पर्यावरण बचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top