14
BREAKING NEWS
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
5 minutes ago
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
23 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
31 minutes ago
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!
37 minutes ago
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!
44 minutes ago

Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!

लखीसराय: बिहार राज्य श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रवक्ता एवं वामपंथी संघर्षों के पुरोधा रहे स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को उनके...

लखीसराय: बिहार राज्य श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रवक्ता एवं वामपंथी संघर्षों के पुरोधा रहे स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को उनके पैतृक गांव सहुर में जिले के बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर सहुर गांव स्थित चौराहा का नामकरण ‘प्रमोद शर्मा चौक’ किया गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार शुक्रवार को नामपट्ट लगाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे रामनरेश पांडेय ने शिलापट्ट का लोकार्पण किया।

Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!

वक्ताओं ने स्व. प्रमोद शर्मा को पत्रकारिता जगत, वामपंथी संगठनों, खेत मजदूर यूनियन और विभिन्न जनसंगठनों का जननायक बताया। जिला पत्रकार संघ लखीसराय के सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद ने उन्हें पत्रकारिता का सशक्त स्तंभ और किसानों-मजदूरों का रहनुमा बताया। डॉ. रामानुज सिंह ने कहा कि दिवंगत प्रमोद शर्मा सर्वहारा वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।

Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!

सीपीआई के राज्य अध्यक्ष रामनरेश पांडेय ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन को मजबूत करने में कामरेड प्रमोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने बिहार सहित राष्ट्रीय स्तर पर कई संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और उनका निधन पत्रकारिता तथा कम्युनिस्ट आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।

Bihar News : लखीसराय में ‘ज्ञान भारतम् परियोजना’ को लेकर अहम बैठक, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बनेगी कार्ययोजना!

वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि प्रमोद शर्मा बहुजन समाज के प्रणेता थे। श्रद्धांजलि सभा को बिहार राज्य श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मजदूर यूनियन तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

National News : 75वीं वर्षगांठ पर जश्न-ए-त्रिवेणी, आम जनता के लिए 15 मार्च तक खुला!

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक प्रहलाद यादव, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार सम्राट, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव राजेश कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव, भाकपा जिला मंत्री हर्षित यादव, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, राजद नेता प्रेमसागर चौधरी, मृजयुंजय कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top