26
BREAKING NEWS
Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!Bihar: फ्री राशन ले रहे हैं या नहीं? एक साल से नहीं लिया तो नाम कटेगा… पटना में शुरू हुई जांच!Bihar: 5 लाख करोड़ का निवेश, हर जिले में फैक्ट्री और 1 लाख नौकरियां… क्या बिहार बदलने वाला है? CM सम्राट के बड़े ऐलान!Bihar: सड़क पर आंदोलन, मॉल से गिरफ्तारी और अब जेल… तेजप्रताप यादव केस में हर घंटे नया ट्विस्ट!Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!National News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर छात्रों ने मनाया आंदोलन की जीत का जश्न!Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!Bihar: फ्री राशन ले रहे हैं या नहीं? एक साल से नहीं लिया तो नाम कटेगा… पटना में शुरू हुई जांच!Bihar: 5 लाख करोड़ का निवेश, हर जिले में फैक्ट्री और 1 लाख नौकरियां… क्या बिहार बदलने वाला है? CM सम्राट के बड़े ऐलान!Bihar: सड़क पर आंदोलन, मॉल से गिरफ्तारी और अब जेल… तेजप्रताप यादव केस में हर घंटे नया ट्विस्ट!Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?
3 hours ago
Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!
3 hours ago
MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!
3 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!
3 hours ago
Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!
3 hours ago

Bihar News : पटना में समर कैंप का धमाकेदार आगाज, 1000+ बच्चों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून!

पटना में गर्मी की छुट्टियों को इस बार खास बना दिया है बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के समर कैंप...

पटना में गर्मी की छुट्टियों को इस बार खास बना दिया है बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के समर कैंप ने। 8 जून से शुरू हुए इस मेगा कैंप में पहले ही दिन 1000 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि अब नई पीढ़ी मोबाइल नहीं, मैदान की ओर लौट रही है।

कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कैंप में 7 से 14 साल तक के बच्चे पूरे जोश और उत्साह के साथ खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। सुबह से ही मैदान में बच्चों की ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून साफ नजर आया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रण करण शंकरण ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को स्क्रीन टाइम से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करना है। यही वजह है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में बच्चों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।

यह समर कैंप रोजाना दो सत्रों में आयोजित हो रहा है—सुबह 6 से 8 बजे और शाम 6:30 से 8 बजे तक। बच्चों को बेसिक फिटनेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और विभिन्न खेलों की शुरुआती ट्रेनिंग दी जा रही है।

फुटबॉल में ड्रिब्लिंग, बास्केटबॉल की तकनीक, एडवेंचर स्पोर्ट्स में वॉल क्लाइंबिंग, साथ ही मार्शल आर्ट्स और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बच्चों के लिए स्पोर्ट्स क्विज, फन गेम्स और कई मनोरंजक गतिविधियां भी रखी गई हैं, जिससे उनका इंटरेस्ट बना रहे।

कैंप में शामिल सभी बच्चों को टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट और सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षित कोच की निगरानी में बच्चों को सुरक्षित और बेहतर ट्रेनिंग दी जा रही है।

पटना का यह समर कैंप सिर्फ एक कैंप नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को फिट और एक्टिव बनाने की एक शानदार पहल बन चुका है। जिस तरह से बच्चों का उत्साह दिख रहा है, उससे साफ है—बिहार अब खेलों में नई उड़ान भरने को तैयार है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार की बेटी का दम! एशियन गेम्स कबड्डी कैंप में रिया कुमारी की एंट्री, अब नजरें टीम इंडिया पर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top