25
BREAKING NEWS
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली 'लाल गाड़ी', 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!Jharkhand: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, कर्मचारियों में दिखा उत्साह!Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!Jharkhand: तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!
2 hours ago
Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
2 hours ago
Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!
3 hours ago
Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!
3 hours ago
Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
3 hours ago

Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!

जमशेदपुर: जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है। अब जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) का...

जमशेदपुर: जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है। अब जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) का रोमांचक मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद करने का फैसला लिया है।

टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी. सुंदर रमन ने बताया कि कंपनी अब ग्रासरूट फुटबॉल को बढ़ावा देने पर ज्यादा फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि टाटा फुटबॉल अकादमी ने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है और आज भी कई खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं।

क्लब के बंद होने के साथ ही इंडियन सुपर लीग (ISL) में जमशेदपुर FC की मौजूदगी भी खत्म हो जाएगी। वर्षों से क्लब से जुड़े फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह फैसला भावुक करने वाला है।

फैसले के विरोध में जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला और टाटा स्टील प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। प्रशंसकों ने मांग की कि जमशेदपुर FC को बंद नहीं किया जाए और टीम को दोबारा ISL में खेलने का मौका दिया जाए।

फुटबॉल प्रेमियों का कहना है कि जमशेदपुर FC सिर्फ एक क्लब नहीं बल्कि शहर की पहचान बन चुका था। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले मैचों से शहर के हजारों लोगों की भावनाएं जुड़ी थीं।

प्रशंसकों ने कहा कि टाटा स्टील देश और दुनिया में एक बड़ा ब्रांड है और कंपनी के पास संसाधनों की कमी नहीं है। ऐसे में क्लब को बंद करने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे जमशेदपुर की खेल पहचान को नुकसान पहुंच रहा है और फुटबॉल प्रेमियों में निराशा है।

फुटबॉल समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि टाटा स्टील प्रबंधन उनकी भावनाओं को समझते हुए जमशेदपुर FC को फिर से मैदान पर उतारने का फैसला लेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 4 अगस्त से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top