13
BREAKING NEWS
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
No menu items available
BREAKING
बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!एक बच्ची पर दो पिताओं का दावा, अब DNA टेस्ट खोलेगा राज; पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!निशांत कुमार का बड़ा एक्शन; मधेपुरा के सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!
6 hours ago
PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
6 hours ago
दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!
6 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!
6 hours ago
कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!
6 hours ago

Bihar: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 4 अगस्त से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम!

पटना: बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 6...

पटना: बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल, पटना में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के आठ जोनों में आयोजित क्वालीफाइंग मुकाबलों की विजेता और उपविजेता टीमें भाग लेंगी। सभी 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। लीग मुकाबलों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।

चार पूल में बांटी गई टीमें

पूल ए में बक्सर, मधुबनी, गया और मोतिहारी की टीमें शामिल हैं। वहीं पूल बी में बेगूसराय, सिवान, भोजपुर और सहरसा को रखा गया है। पूल सी में पटना, दरभंगा, बांका और सीतामढ़ी की टीमें होंगी, जबकि पूल डी में सारण, कटिहार, लखीसराय और जहानाबाद की टीमें शामिल हैं।

खेल मंत्री करेंगी उद्घाटन

चैंपियनशिप का उद्घाटन बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह करेंगी। कार्यक्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सहित खेल जगत से जुड़े कई पदाधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे।

30 तकनीकी पदाधिकारियों की तैनाती

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य कबड्डी संघ की ओर से 30 सदस्यीय तकनीकी टीम गठित की गई है। रेफरी बोर्ड के चेयरमैन आनंद शंकर तिवारी के नेतृत्व में तकनीकी पदाधिकारी मैचों के संचालन और निर्णय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की संभावित जूनियर कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राजगीर में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद ट्रायल मैचों के आधार पर अंतिम टीम चुनी जाएगी, जो नवंबर में पटना में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था खेल परिसर में

संघ के सचिव विपुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित हॉस्टल में की गई है। आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का सहयोग मिल रहा है।

राज्य के युवा कबड्डी खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा साबित करने और बिहार टीम में जगह बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पप्पू यादव पर हमले से भड़की कांग्रेस, कैमूर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता… गृह मंत्री का फूंका पुतला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top