14
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
15 hours ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
15 hours ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
15 hours ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
15 hours ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
15 hours ago

Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!

पटना में रविवार को “रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित पटना मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया। मद्यनिषेध,...

पटना में रविवार को “रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित पटना मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त तथा स्वस्थ बिहार के संकल्प को मजबूत समर्थन दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार को नशामुक्त बनाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान जुम्बा सत्र से हुई, जिसने सभी प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव, आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

मैराथन की शुरुआत सुबह 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या 1 से हुई। निर्धारित मार्ग गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक गया। अटल पथ से यू टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान पहुंचे, जहां फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को निर्धारित अंतराल पर हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया।

आयोजन के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मार्ग पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए अस्थायी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर एंबुलेंस की तैनाती की गई और प्रमुख अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी तैयार रखी गई थीं।

फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर की दौड़ में इथियोपिया के सादेम देसे हुसेन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि इथियोपिया के तेबेजे किनेटो वाशे दूसरे और केन्या के इसायाह नदुंगु गिचोही तीसरे स्थान पर रहे।

हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर की पुरुष श्रेणी में मुकेश भंभू पहले, नफसेना एजेटा दूसरे और जॉन मुइंडे तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में तामसी सिंह ने पहला, आकांक्षा सिंह ने दूसरा और अबेरू गेमेचू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में पंकज यादव पहले, उत्तम कुमार दूसरे और संदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में याशी सचान पहले, स्नेहा सिंह दूसरे और शिवानी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

पटना मैराथन 2026 में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़े: Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top