14
BREAKING NEWS
दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!
No menu items available
BREAKING
दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!
60 minutes ago
क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!
1 hour ago
नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!
1 hour ago
दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!
1 hour ago
गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!
2 hours ago

क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!

सुपौल: विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ तो...

सुपौल: विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद सुपौल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीवछपुर बालक के विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक विद्यालय अवधि के दौरान कक्षा में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने जांच कर कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सुपौल की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल ने अपने पत्रांक 339, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के माध्यम से वायरल वीडियो के संबंध में रिपोर्ट दी थी। इसके बाद विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार के आचरण और विद्यालय में उनकी कार्यशैली की जांच की गई। जांच में पाया गया कि वे विद्यालय अवधि के दौरान जींस पैंट पहनकर कक्षा कक्ष में कुर्सी पर पैर रखकर सोए हुए थे।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही, विभाग ने लिया एक्शन

विभागीय आदेश में कहा गया है कि विद्यालय अवधि में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय कक्षा में सोते हुए पाया जाना छात्रों के हितों के विरुद्ध है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही गई है। आदेश में शिक्षक पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के अभाव और आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित आरोप भी लगाए गए हैं।

विभाग ने इसे बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 और बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधित) नियमावली, 2024 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए प्रथम दृष्टया कार्रवाई योग्य पाया। इसी आधार पर अनुशासनिक प्राधिकार ने अजीत कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन करने का निर्णय लिया।

निलंबन अवधि में मरौना कार्यालय होगा मुख्यालय

जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक अजीत कुमार का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मरौना निर्धारित किया गया है। उन्हें निर्धारित मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मुख्यालय से जारी अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता उनके मूल विद्यालय की स्थापना से देय होगा।

शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किए जाने की बात भी आदेश में कही गई है। यानी निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

30 अक्टूबर को जारी हुआ निलंबन आदेश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सुपौल की ओर से ज्ञापांक 3985 (नि), दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को यह आदेश जारी किया गया। इसकी प्रतिलिपि संबंधित शिक्षक, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुपौल एवं निर्मली, जिला कोषागार पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला अब विभागीय जांच और अनुशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top