15
BREAKING NEWS
किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
No menu items available
BREAKING
किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!
24 minutes ago
शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
42 minutes ago
पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!
54 minutes ago
दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!
60 minutes ago
जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!
1 hour ago

शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!

शेखपुरा/लखीसराय: पढ़ाई कर घर लौटने की तैयारी में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ...

शेखपुरा/लखीसराय: पढ़ाई कर घर लौटने की तैयारी में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने घर छोड़ने का भरोसा देकर छात्रा को गाड़ी में बैठाया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस सक्रिय हुई और विशेष एसआईटी गठित कर महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया।

घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार आरोपी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही।

पहले भरोसे में लिया, फिर सुनसान जगह ले जाने का आरोप

एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुरुआत में छात्रा ने अनजान व्यक्ति की गाड़ी में बैठने से इनकार किया था। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लेकर घर पर संपर्क करने का प्रयास किया। फोन नहीं लगने पर उसने छात्रा को भरोसे में लिया और गाड़ी में बैठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इसके बाद वह छात्रा को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

एसआईटी गठित, 12 घंटे के भीतर लखीसराय से गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष एसआईटी का गठन किया। टीम ने तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सफलता मिली और घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार उर्फ बंटी, पिता शशिभूषण सिंह के रूप में हुई है। शेखपुरा पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात लखीसराय के जमुई मोड़ के समीप मुन्ना सिंह के आवास से गिरफ्तार किया। लखीसराय पुलिस ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वर्तमान में शेखपुरा शहर के जखराज स्थान से हुसैनाबाद गाँव जानेवाली सड़क स्थित रेलवे गुमटी के समीप खुद के मकान में रहता है। पूर्व में शेखपुरा डीटीओ कार्यालय में एजेंट के रूप में कार्यरत था।

पीड़िता को न्याय दिलाने की बात, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सुनवाई की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी है। इस घटना ने एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़े: आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.
रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top