11
BREAKING NEWS
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
No menu items available
BREAKING
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!
14 seconds ago
पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
15 minutes ago
JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!
30 minutes ago
जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!
38 minutes ago
जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!
45 minutes ago

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!

आरा: करवाचौथ जैसे पर्व पर जहां पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का रिश्ता मनाया जाता है, वहीं भोजपुर जिले...

आरा: करवाचौथ जैसे पर्व पर जहां पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का रिश्ता मनाया जाता है, वहीं भोजपुर जिले के आरा में घरेलू विवाद ने बेहद गंभीर रूप ले लिया। यहां एक पति पर अपनी पत्नी पर कैंची से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और डॉक्टरों के अनुसार उसे 150 से अधिक टांके लगाने पड़े। महिला की जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी पंकज कुमार ठाकुर की पत्नी राखी कुमारी के रूप में हुई है। राखी फिलहाल अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है।

फोन-पे के डेढ़ लाख रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, राखी कुछ दिन पहले अपने ससुराल भकुरा गांव गई थी। बुधवार शाम उसका पति पंकज उसे लेकर बड़ी मठिया स्थित किराए के मकान पर पहुंचा था। गुरुवार को दोनों के बीच मोबाइल और पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ। राखी के मुताबिक, उसके फोन-पे अकाउंट में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। इसी रकम को लेकर पति ने उस पर पैसे की हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

राखी ने अस्पताल में बताया कि खाना खाने के बाद वह मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान पति ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इसके बाद फोन-पे अकाउंट में मौजूद रकम को लेकर सवाल-जवाब शुरू हो गया। महिला का कहना है कि उसने अपने ससुर से मैसेज और अकाउंट बैलेंस चेक करवाने की बात कही, लेकिन पति नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

पत्नी का आरोप- कैंची से किया ताबड़तोड़ हमला

राखी के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद पति ने कैंची से उस पर हमला कर दिया। उसने खुद को बचाने और पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमला जारी रहा। महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थी।

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने पैसे की हेराफेरी का झूठा आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की और कैंची से हमला किया। फिलहाल घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है।

पिता बोले- पहले भी होता था विवाद

राखी के पिता मनोज ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जून 2019 में पंकज कुमार ठाकुर से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पंकज नशे की हालत में उनकी बेटी के साथ विवाद और मारपीट करता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई और पारिवारिक स्तर पर समझौता कराया गया, लेकिन उनके मुताबिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

मनोज ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को मकान मालिक ने फोन कर बेटी के घायल होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग किराए के मकान पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि राखी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बेटी की गंभीर हालत देखी।

तीन घंटे तक चला ऑपरेशन, 72 घंटे निगरानी में रहेगी महिला

महिला का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह के मुताबिक, राखी के गर्दन, पीठ और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हिस्सों का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार, महिला को 150 से अधिक टांके लगाए गए हैं। चेहरे पर ही करीब 50 टांके लगे हैं। इलाज के बाद भी उसे 72 घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने की बात कही गई है।

आरोपी पति गिरफ्तार, कैंची की तलाश जारी

टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि घायल महिला के पिता मनोज कुमार ठाकुर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई कैंची की बरामदगी अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top