8
BREAKING NEWS
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!
12 seconds ago
70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!
7 minutes ago
लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!
15 minutes ago
दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
22 minutes ago
SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!
29 minutes ago

लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

लखीसराय: जिले में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने, विद्युत हानि कम करने और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने...

लखीसराय: जिले में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने, विद्युत हानि कम करने और लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विद्युत ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने, विद्युत आधारभूत संरचना मजबूत करने और छठ महापर्व के दौरान बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में बिलिंग दक्षता में सुधार हुआ है और एटी एंड सी (AT&C) विद्युत हानि में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

6,253 उपभोक्ताओं को मिला कृषि बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत-2 योजना के तहत जिले में कुल 6,992 आवेदनों के लक्ष्य के विरुद्ध 6,253 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 601 वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 591 ट्रांसफॉर्मर ऊर्जान्वित किए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में घरेलू और कृषि फीडरों को अलग-अलग करने से विद्युत भार के बेहतर प्रबंधन और घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति में मिल रही सहायता की भी जानकारी दी गई।

मननपुर और कैन्दी बाजार में बिजली आपूर्ति सुधारने की तैयारी

बैठक में मननपुर और कैन्दी बाजार क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने के लिए नई 33 केवी लाइन बिछाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों के अनुसार, मननपुर बाजार को पहले लगभग 54 किलोमीटर दूर स्थित फीडर से बिजली मिल रही थी। अब इसे जमुई के ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) से जोड़ने का निर्देश दिया गया है, जिससे आपूर्ति की दूरी घटकर करीब 14 किलोमीटर रह जाएगी।

इसी तरह, कैन्दी बाजार को पहले लगभग 35 किलोमीटर दूर से बिजली मिल रही थी। अब इसे नोनगढ़ पावर सब-स्टेशन (PSS) के फीडर से जोड़ने की योजना है, जिससे दूरी घटकर करीब 5 किलोमीटर रह जाएगी। इन बदलावों से दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बेहतर होने की उम्मीद है।

अशोकधाम और बन्नूबगीचा में नए विद्युत उपकेंद्रों के काम में तेजी लाने का निर्देश

जिलाधिकारी ने अशोकधाम और बन्नूबगीचा में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्रों के कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही, सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम बरमसिया में वन विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी बताया गया कि मेन बाजार में हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) के अंतर्गत नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे विद्युत हानि कम करने में मदद मिलने की जानकारी दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से एलटी तारों पर कवर कंडक्टर लगाने का कार्य भी किया गया है।

छठ घाटों पर खुले तारों को सुरक्षित करने का आदेश

छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को सभी छठ घाटों का निरीक्षण करने और घाटों के आसपास तथा वहां पहुंचने वाले रास्तों पर खुले एवं लटकते बिजली के तारों को सुरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों के पास आवश्यकतानुसार कवर कंडक्टर लगाने और किसी भी संभावित विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी जरूरी है। सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और भरोसेमंद विद्युत सेवा मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: 70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top