12
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
14 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
15 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
15 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
15 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
15 hours ago

Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?

पटना: देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिने जाने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश के बाद जलभराव की...

पटना: देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में गिने जाने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बारिश के बाद जलभराव की तस्वीरें सामने आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एयरपोर्ट परिसर के भीतर पानी जमा दिखने के बाद विपक्ष को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है।

राजद नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने वीडियो साझा करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर बनाए जा रहे बड़े प्रोजेक्ट्स पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ जाते हैं।

रोहिणी ने तंज कसते हुए कहा कि “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” का नारा अब बदलकर कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद भवन, भारत मंडपम, एक्सप्रेसवे, पुल और एयरपोर्ट जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में उद्घाटन के बाद जलभराव, रिसाव और निर्माण संबंधी खामियां सामने आई हैं।

उन्होंने दावा किया कि बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सिर्फ तकनीकी खामी नहीं, बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी की ओर इशारा करती हैं।

गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य हाल के दिनों में लगातार सरकारों को घेरती रही हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने बिहार में कथित डस्टबिन खरीद मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए थे।

जेवर एयरपोर्ट में जलभराव की तस्वीरों ने अब सोशल Media से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छेड़ दी है। एक तरफ विपक्ष निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों की नजर अब संबंधित एजेंसियों के जवाब पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ₹1,500 की डस्टबिन ₹15 हजार में? रोहिणी आचार्य के बयान पर सियासी बवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top