11
BREAKING NEWS
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!
No menu items available
BREAKING
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!
6 seconds ago
544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!
16 minutes ago
छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!
27 minutes ago
साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!
33 minutes ago
बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!
41 minutes ago

544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जिंदगी के कई ऐसे पहलू अब किताब के जरिए सामने आए...

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जिंदगी के कई ऐसे पहलू अब किताब के जरिए सामने आए हैं, जिनका जिक्र अब तक सार्वजनिक रूप से बहुत कम हुआ था। उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की बिक्री शुरू हो गई है। बिना किसी भव्य लॉन्च कार्यक्रम के बाजार में पहुंची इस किताब में सोनिया ने अपने निजी जीवन, राजीव गांधी के साथ प्रेम और विवाह, इटली से भारत आने, भारतीय नागरिकता अपनाने और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले से जुड़े अनुभव साझा किए हैं।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस किताब में कुल 544 पेज और सात अध्याय हैं। पहले संस्करण के लिए एक लाख प्रतियां छापे जाने की जानकारी दी गई है। किताब को सोनिया गांधी ने राजनीतिक दस्तावेज के बजाय अपना निजी संस्मरण बताया है। इसमें उनके परिवार, रिश्तों, जीवन के उतार-चढ़ाव और भारत में पांच दशक से अधिक समय के अनुभवों को जगह दी गई है।

किताब के कवर पर लगी तस्वीर भी खास है। इसे वर्ष 1966 में राजीव गांधी ने खींचा था। शुरुआती पन्ने पर सोनिया ने इसे अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रेहान तथा मिराया को समर्पित किया है। इसके बाद ऋग्वेद की ऋचाएं दी गई हैं, जिनका संदेश मिलकर चलने, एक साथ सोचने और आपसी सामंजस्य बनाए रखने से जुड़ा है।

कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव से पहली मुलाकात

किताब के पहले अध्याय में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से मुलाकात और प्रेम कहानी का जिक्र किया है। उस समय सोनिया महज 19 वर्ष की थीं और अंग्रेजी सीखने के लिए इटली से कैम्ब्रिज पहुंची थीं। वहीं एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी।

सोनिया के मुताबिक, जनवरी के एक दिन उनके दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की मुलाकात कराई। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया।

राजीव दिल्ली से कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पहुंचे थे। सोनिया ने लिखा है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर राजीव पहली बार उन्हें एक पार्टी में ले जाने पहुंचे थे। उस मुलाकात और उसके बाद के अनुभवों ने दोनों के रिश्ते को मजबूत किया। धीरे-धीरे दोनों को महसूस होने लगा कि वे अपनी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।

पिता के गुस्से के डर से छिपाया था रिश्ता

सोनिया ने अपने संस्मरण में बताया है कि राजीव गांधी के साथ रिश्ते की जानकारी परिवार को देना उनके लिए आसान नहीं था। उनके पिता स्टेफानो मैनो काफी अनुशासनप्रिय और सख्त स्वभाव के थे। सोनिया को आशंका थी कि अगर उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता चल गया तो वे उन्हें तुरंत इटली वापस बुला लेंगे।

इसी वजह से उन्होंने शुरुआती दिनों में अपने रिश्ते की बात परिवार से छिपाकर रखी। किताब में यह भी बताया गया है कि सोनिया के पिता सख्त अनुशासन के बावजूद जरूरतमंदों की सहायता करने वाले व्यक्ति थे।

पिता की रूस में मदद की कहानी और बेटियों के नाम का राज

सोनिया ने अपने पिता के जीवन से जुड़ा एक भावुक प्रसंग भी साझा किया है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान उनके पिता इटली की सेना की ओर से रूस के मोर्चे पर लड़े थे। वहां उन्होंने एक गरीब परिवार के बच्चों को भोजन देकर मदद की थी।

उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। इस घटना से प्रभावित होकर उनके पिता ने अपनी बेटियों के नाम भी उन्हीं बच्चियों के नाम पर रखे। हालांकि चर्च के रिकॉर्ड में उनके नाम एलेसांद्रा और एंटोनिया दर्ज हुए, लेकिन परिवार में वे अनूश्का और सोनिया के नाम से जानी गईं।

इटली का पासपोर्ट छोड़ते समय भावुक हो गई थीं सोनिया

किताब के सबसे निजी हिस्सों में से एक इटली की नागरिकता छोड़ने का फैसला है। सोनिया ने लिखा है कि उन्होंने काफी समय तक अपना इटली का पासपोर्ट संभालकर रखा था। यह केवल यात्रा का दस्तावेज नहीं था, बल्कि उनके पुराने जीवन और पहचान से जुड़ा हुआ हिस्सा भी था।

इस पासपोर्ट की मदद से उन्हें अपने माता-पिता से मिलने इटली जाने के दौरान कई औपचारिकताओं से राहत मिलती थी। लेकिन समय के साथ भारत ही उनका घर बनता गया। राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद सोनिया को भारतीय नागरिकता लेना उचित लगा। भारतीय खान-पान, पहनावे और रहन-सहन को वे अपना चुकी थीं। उनका परिवार और मित्र भी भारत में थे।

सोनिया के मुताबिक, भारतीय नागरिकता लेने और इटली की नागरिकता छोड़ने की औपचारिक प्रक्रिया इटली के राजदूत के आवास पर हुई। वहां अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज पढ़कर सुनाए और बताया कि फैसला अंतिम होगा। दस्तावेज पढ़ते समय उनकी धड़कन तेज हो गई और चेहरा गर्म पड़ गया। उन्हें लगा कि उनकी पुरानी पहचान का बचा हुआ एक हिस्सा भी हमेशा के लिए पीछे छूट रहा है।

किताब के अनुसार, सोनिया गांधी ने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता ग्रहण की थी। यह उनके जीवन का एक बड़ा बदलाव था, जब इटली में जन्मी महिला ने भारत को अपना स्थायी घर और पहचान बना लिया।

2004 में ही तय कर लिया था- प्रधानमंत्री नहीं बनूंगी

सोनिया गांधी की किताब का सबसे चर्चित राजनीतिक प्रसंग वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव और प्रधानमंत्री पद से जुड़ा है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने चुनाव परिणाम आने से पहले ही तय कर लिया था कि वे प्रधानमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगी।

इस फैसले के पीछे परिवार की चिंताएं भी थीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते थे। उनके मन में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं की यादें थीं। परिवार को आशंका थी कि प्रधानमंत्री बनने से सोनिया की सुरक्षा को लेकर खतरे बढ़ सकते हैं।

सोनिया ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया, क्योंकि इससे पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान पैदा हो सकती थी। चुनाव में जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने उनसे अपना फैसला बदलने की अपील की, लेकिन वे अपने निर्णय पर कायम रहीं।

किताब में उन्होंने उस समय के घटनाक्रम का भी उल्लेख किया है, जब गठबंधन के नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे। सोनिया के मुताबिक, उन्होंने अपनी बात रखी, लेकिन नेताओं ने उनकी बात पूरी तरह सुने बिना ही इसे सहमति मान लिया। उस दौरान प्रियंका गांधी भी खिड़की के बाहर खड़ी होकर घटनाक्रम देख रही थीं।

यह प्रसंग 2004 के उस राजनीतिक घटनाक्रम को निजी नजरिए से समझने का मौका देता है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनाव में जीत मिली थी और सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा तेज थी।

बिल क्लिंटन, डायना और सरकोजी से जुड़ी यादें भी शामिल

सोनिया गांधी ने किताब में भारत आने वाले कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं और चर्चित हस्तियों से जुड़ी अपनी यादें भी साझा की हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी का जिक्र शामिल है।

बिल क्लिंटन से जुड़ा प्रसंग: सोनिया ने वर्ष 2000 में क्लिंटन की भारत यात्रा का उल्लेख किया है। उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके सम्मान में एक रिसेप्शन आयोजित किया था। सोनिया ने इस कार्यक्रम के दौरान क्लिंटन के व्यवहार को लेकर अपना व्यक्तिगत अवलोकन लिखा है। उन्होंने कश्मीर को लेकर क्लिंटन की राय का भी जिक्र किया है।

निकोलस सरकोजी और कार्ला ब्रूनी का किस्सा: किताब में वर्ष 2008 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की भारत यात्रा का भी उल्लेख है। सोनिया के मुताबिक, एक डिनर के दौरान सरकोजी अपनी निजी जिंदगी और कार्ला ब्रूनी के साथ रिश्ते को लेकर सहज अंदाज में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने फोन पर कार्ला को संदेश भी भेजे।

प्रिंसेस डायना की याद: सोनिया ने वर्ष 1981 में राजीव गांधी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के दौरान डायना को देखने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने डायना की खूबसूरती का जिक्र करते हुए लिखा कि उनके चेहरे पर उस समय परेशानी के भाव भी नजर आ रहे थे। वर्ष 1992 में भारत यात्रा के दौरान ताजमहल के सामने डायना की तस्वीर खिंचवाने वाले प्रसंग का भी किताब में उल्लेख है।

ऋग्वेद की ऋचाओं से शुरू होती है किताब

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की शुरुआत में ऋग्वेद की ऋचाएं शामिल की गई हैं। इनका भाव है कि लोग साथ मिलकर चलें, एक साथ बोलें और उनके विचारों में एकता हो। उद्देश्य और मन में सामंजस्य रहे, ताकि समाज मिलकर आगे बढ़ सके।

किताब में सोनिया ने अपने परिवार को लेकर लिखे गए पुराने विवरणों पर भी अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि परिवार के सदस्य वास्तव में कैसे लोग थे।

उन्होंने यह भी बताया कि उनका जीवन लंबे समय तक निजी और सार्वजनिक दुनिया के बीच बंटा रहा। दुखद घटनाओं ने उन्हें राजनीति की ओर खींचा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को सुरक्षित रखने की कोशिश की।

राजनीति के केंद्र तक पहुंचने का सफर, लेकिन निजी दुनिया से जुड़ाव कायम

सोनिया गांधी ने किताब में भारत में पांच दशक से अधिक समय के दौरान हुए बदलावों को भी दर्ज किया है। उनके मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने देश को किनारे से देखा और बाद में राजनीतिक जीवन के कारण वे घटनाओं के केंद्र में पहुंच गईं।

किताब के सात अध्यायों में प्रेम, विवाह, भारत आगमन, नागरिकता, परिवार की त्रासदियां, कांग्रेस की जिम्मेदारी और 2004 के राजनीतिक फैसले जैसे विषय शामिल हैं। इस तरह यह संस्मरण केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला के जीवन का निजी दस्तावेज भी है, जिसने इटली से भारत तक का सफर तय किया और भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली परिवारों में अपनी अलग भूमिका बनाई।

बिना भव्य लॉन्च के बाजार में आई इस किताब को लेकर दिल्ली के बुक स्टोर्स में विशेष डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। अब पाठकों के सामने सोनिया गांधी के जीवन और अनुभवों को उनके अपने नजरिए से पढ़ने का अवसर है।

ये खबर भी पढ़े: छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top