21
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
5 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
5 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
5 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
5 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
5 hours ago

नेपाल आपदा: छोचेन में पानी उतरा, पहाड़ का खतरा बरकरार; क्रेटर के पास हिमखंड टूटे तो फिर मच सकती है तबाही!

भारत/नेपाल: छोचेन नदी में बना इम्पैक्ट क्रेटर अब भले ही राहत का संकेत दे रहा हो, लेकिन खतरा अभी पूरी...

भारत/नेपाल: छोचेन नदी में बना इम्पैक्ट क्रेटर अब भले ही राहत का संकेत दे रहा हो, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। क्रेटर में जमा अधिकांश पानी बहकर निकल चुका है और निचले तटीय इलाकों में नदी का बहाव सामान्य बताया गया है। इसी बीच क्रेटर के आसपास मौजूद हिमचट्टानों और बड़े हिमखंडों के टूटने की आशंका ने नई चिंता बढ़ा दी है। चीन ने नेपाल को संभावित खतरे को लेकर चेतावनी दी है।

चीनी सरकारी मीडिया सीसीटीवी न्यूज ने चीन के जल संसाधन मंत्रालय के हवाले से बताया कि तिब्बत के ग्यिरोंग (केरुंग) क्षेत्र में मलबे वाली बाढ़ से जुड़े संभावित जोखिमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंत्रालय की ओर से क्षेत्र में हालात का आकलन जारी है।

ड्रोन तस्वीरों में दिखी राहत, लेकिन खतरा नहीं हुआ खत्म

मंगलवार सुबह नेपाली समयानुसार 5:45 बजे लिए गए ड्रोन चित्रों में छोचेन नदी के इम्पैक्ट क्रेटर में जमा अधिकांश पानी निकलता पाया गया। पानी कम होने के बाद निचले तटीय क्षेत्रों में नदी का बहाव भी सामान्य स्थिति में लौट आया है।

हालांकि, क्रेटर के आसपास मौजूद बड़े हिमखंड और हिमचट्टानें अब भी चिंता का कारण हैं। इनके अचानक टूटने की स्थिति में नदी में फिर भारी मात्रा में पानी या मलबा आने का खतरा पैदा हो सकता है।

14 हिमतालों पर भी चीन की पैनी नजर

चीन के जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक ग्यिरोंग त्सांगपो नदी बेसिन में चिन्हित 14 हिमतालों के जलस्तर वाले क्षेत्रों में रिमोट-सेंसिंग तस्वीरों के तुलनात्मक विश्लेषण के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं मिला है। सभी हिमताल फिलहाल स्थिर स्थिति में बताए गए हैं।

नेपाल सरकार को सौंपी गई अहम रिपोर्ट

चीन के जल संसाधन मंत्रालय की रिपोर्ट को नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने नेपाल के मौसम विभाग और बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा के साथ साझा किया है। संभावित जोखिमों को देखते हुए निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

फिलहाल क्रेटर का पानी निकल चुका है, लेकिन पहाड़ों पर जमी बर्फ खतरे की नई वजह बन गई है। ऐसे में छोचेन नदी और आसपास के इलाकों में आने वाले समय में भी सतर्क निगरानी जरूरी होगी।

ये खबर भी पढ़े: मंच से गरजे ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, बोले- कान खुजा देंगे तो निकल जाएगी गर्मी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top