21
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
5 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
5 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
5 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
5 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
5 hours ago

तालाब-कुओं पर कब्जा जमाए बैठे लोगों की अब खैर नहीं; लखीसराय में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार!

लखीसराय: जलस्रोतों पर कब्जा कर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। समाहरणालय के मंत्रणा...

लखीसराय: जलस्रोतों पर कब्जा कर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में अपर समाहर्ता नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया—जल निकाय कागजों में नहीं, जमीन पर भी सुरक्षित दिखने चाहिए।

अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज हर तालाब, पोखर और अन्य जल निकाय की पहचान कराई जाए। जहां कब्जा मिला, वहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए। इसके लिए अधिकारियों को एक महीने की डेडलाइन दी गई है।

राजस्व कर्मचारी उतरेंगे मैदान में, होगी स्थल जांच

प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा शशि कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से जलस्रोतों की स्थल जांच कराएंगे। सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि मौके पर जाकर यह देखा जाएगा कि जल निकाय की वास्तविक स्थिति क्या है।

सार्वजनिक कुओं की भी होगी गिनती और पहचान, ताकि उनकी स्थिति का रिकॉर्ड तैयार कर संरक्षण की कार्रवाई की जा सके।

395 कुओं का कायाकल्प, अब बारिश का पानी भी सहेजने की तैयारी

पंचायती राज विभाग के अनुसार जिले में अब तक 395 कुओं का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। अब वर्षा जल संचयन से जुड़े कामों को भी गति दी जा रही है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि बारिश का पानी बहकर बर्बाद होने के बजाय जमीन में पहुंचे और भू-जल स्तर को बनाए रखने में मदद करे।

चार विभागों की जिम्मेदारी तय

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। सभी विभागों को अपने-अपने लक्ष्य समय पर पूरा करने और नियमित प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन की एक महीने की डेडलाइन अब सबसे बड़ा टेस्ट है। जल निकायों पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कितनी जमीन पर उतरती है, इसकी तस्वीर अगले एक महीने में साफ होगी।

ये खबर भी पढ़े: रेलवे की कमान अब डिम्पी गर्ग के हाथ, 32 साल के अनुभव के साथ संभाली ECR की जिम्मेदारी!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top