21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
4 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
4 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
4 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
4 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
4 hours ago

Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!

लखीसराय: कांवड़ लेकर बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे एक शख्स को रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।...

लखीसराय: कांवड़ लेकर बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करने जा रहे एक शख्स को रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह कोई आम श्रद्धालु नहीं, बल्कि ATM फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का मुख्य आरोपी चंदन सिंह है। लखीसराय पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा, जब वह अपनी पत्नी के साथ देवघर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, देवघर पहुंचने से पहले ही गोरियारी नदी के आसपास उसकी यात्रा पर ब्रेक लग गया।

चंदन सिंह कवैया थाना क्षेत्र में 3.36 लाख रुपये की ATM ठगी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की और फिर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

ATM में कार्ड फंसा… फर्जी हेल्पलाइन ने बिछाया जाल

मामला 19 जुलाई का है। मोरमा निवासी रोहित कुमार ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका ATM कार्ड मशीन में फंस गया। ATM पर चिपकाए गए कथित फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर उन्होंने संपर्क किया।

इसके बाद ठगों ने मदद के बहाने उन्हें जमुई मोड़ के पास बुलाया। वहां उनका ATM कार्ड निकाल लिया गया। कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख 36 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस चंदन सिंह तक पहुंची।

एक केस नहीं, कई जिलों तक फैले हैं आरोपों के तार

चंदन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसके खिलाफ कई जिलों में दर्ज मामलों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, पटना के गर्दनीबाग में 1.13 लाख रुपये की ठगी के अलावा पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, फारबिसगंज, औरंगाबाद, मसौढ़ी और भागलपुर से भी उसके कथित कनेक्शन सामने आए हैं।

इतना ही नहीं, जांच के तार बिहार से निकलकर झारखंड तक पहुंच रहे हैं। धनबाद में करीब 10 लाख रुपये की ठगी के मामले के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग और रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में भी उसके खिलाफ मामलों की जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस के हाथ लगा तो खुल सकता है पूरा नेटवर्क

पुलिस अब चंदन सिंह से पूछताछ कर उसके साथियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद ATM फ्रॉड से जुड़े कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

लखीसराय एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर SDPO शिवम कुमार के नेतृत्व में कवैया थाना और तकनीकी शाखा की टीम ने कार्रवाई की। अब पुलिस उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो ATM ठगी के इस कथित नेटवर्क में चंदन के साथ जुड़े रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top