20
BREAKING NEWS
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।
8 minutes ago
नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!
16 minutes ago
मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!
23 minutes ago
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!
42 minutes ago
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
6 hours ago

नेपाल आपदा: सात दिन की तलाश, फिर भी नहीं मिला राहुल का शव; पिता ने कुश के पुतले को दी मुखाग्नि!

रक्सौल: नेपाल की त्रिशूली नदी में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने रक्सौल के एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया। सात...

रक्सौल: नेपाल की त्रिशूली नदी में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने रक्सौल के एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया। सात दिन तक तलाश के बाद भी जब राहुल कुमार सिंह का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार को आखिरकार ऐसा फैसला लेना पड़ा, जिसकी कल्पना किसी पिता ने शायद ही कभी की होगी। राहुल का शव नहीं मिला, इसलिए पिता धर्म सिंह ने कुश से बनाए प्रतीकात्मक शरीर को मुखाग्नि देकर बेटे को अंतिम विदाई दी।

रक्सौल प्रखंड की पंटोका पंचायत के भरतम्ही वार्ड संख्या-3 निवासी धर्म सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में एंडीज कंपनी के 216 मेगावाट प्रोजेक्ट में सुरंग के भीतर काम करते थे। 26 अगस्त की वह सुबह परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। राहुल सुरंग में काम कर रहे थे, तभी अचानक पानी और मलबा सुरंग में घुस आया। इसके बाद राहुल लापता हो गए।

सात दिन तक टिकी रही लौट आने की उम्मीद

हादसे की जानकारी मिलते ही राहुल की तलाश शुरू हुई। रेस्क्यू टीम ने सुरंग और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी राहुल का कोई पता नहीं चल सका।

राहुल के चाचा विशम्बर सिंह ने बताया कि परिवार लगातार इस उम्मीद में था कि शायद राहुल सुरक्षित लौट आएंगे। हर गुजरते दिन के साथ इंतजार बढ़ता गया और परिवार की उम्मीद टूटती चली गई।

दो साल पहले हुई थी शादी, घर में अब सिर्फ यादें

राहुल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। पति के वापस लौटने की उम्मीद लगाए बैठी पत्नी अब तस्वीर और यादों के सहारे रह गई है।

पत्नी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। वह बिलखते हुए कहती हैं, “नेपाल के पानी हमरा राजा के खा गईल…” यह एक वाक्य उस परिवार के दर्द को बयां करने के लिए काफी है।

जिस बेटे को कंधा देना था, उसके प्रतीक को दी मुखाग्नि

जब सात दिन तक राहुल का शव नहीं मिला तो परिवार ने हिंदू परंपरा के अनुसार कुश से प्रतीकात्मक शरीर तैयार कर अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। इसके बाद पिता धर्म सिंह ने उसी प्रतीकात्मक शरीर को मुखाग्नि दी।

यह विदाई अपने आप में बेहद पीड़ादायक थी—बेटा सामने नहीं था, चेहरा आखिरी बार देखने का मौका नहीं मिला और पिता को बेटे के प्रतीकात्मक शरीर के साथ अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करनी पड़ी।

एक राहुल नहीं, कई परिवारों की टूटी उम्मीद

नेपाल में आई बाढ़ और आपदा का असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचा है। बड़ी संख्या में बिहार के लोग नेपाल में रोजगार के लिए काम करते हैं। पूर्वी चंपारण में अब तक 15 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना परिजनों ने दी है। कई परिवार अब भी अपने लोगों की तलाश में नेपाल में भटक रहे हैं।

नेपाल की त्रासदी ने राहुल के परिवार को ऐसा दर्द दिया है, जिसका कोई जवाब नहीं। सात दिन की तलाश के बाद मिली अंतिम विदाई में न शव था, न आखिरी दर्शन—सिर्फ यादें थीं और बेटे के लौटने की अधूरी उम्मीद।

ये खबर भी पढ़े: नेपाल आपदा: छोचेन में पानी उतरा, पहाड़ का खतरा बरकरार; क्रेटर के पास हिमखंड टूटे तो फिर मच सकती है तबाही!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top